नहीं मान रहा है पाकिस्तान, राजौरी में फिर तोड़ा सीजफायर, देर रात हुई थी महिला की मौत
देर रात पाकिस्तानी रेंजर्स की ओर से जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर बगैर किसी उकसावे के की गई गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गई।
नई दिल्ली:
पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तानी रेंजर्स ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर बगैर किसी उकसावे के गोलीबारी की।
रेंजर्स ने छोटे व स्वचालित हथियारों और मोर्टार से नागरिक इलाकों को निशाना बनाया। भारतीय जवानों ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।
राजौरी के डिप्टी कमिश्नर शाहिद चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान ने रविवार सुबह को राजौरी के पंजग्रेन, खोरिनार और राजधानी में भारी गोलीबारी की।
इससे पहले जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को बताया कि शनिवार शाम को एक 65 वर्षीय महिला मेंधार इलाके में पाकिस्तानी सेना द्वारा दागे गए मोर्टार से गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'रात करीब 10:35 बजे नौशेरा के पकुखेरनी और लेरान गांव में पाकिस्तान की गोलीबारी में एक महिला प्रवीण अख्तर की मौत हो गई।' अख्तर को गोली तब लगी जब वह घर में थी।
पाकिस्तीनी गोलीबारी का नियंत्रण रेखा पर तैनात भारतीय जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।
और पढ़ें: सुंजवान हमला- सेना की मदद के लिए आगे आए स्थानीय निवासी
इससे पहले शनिवार को दिन में भी पाकिस्तान ने गोलीबारी की और मोर्टार दागे। पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में आम नागरिकों को निशाना बनाते हुए सीजफायर तोड़ा। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'पाकिस्तानी थल सेना ने सुबह करीब 11 बजे पुंछ में खादी कारमारा के अग्रिम इलाकों में गोलाबारी शुरू की।'
और पढ़ें: ऑपरेशन जारी, 5 जवान शहीद, अब तक 4 आतंकी ढेर
आपको बता दें कि इससे पहले 9 जनवरी को पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा था। पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गई थी और तीन सैनिक घायल हो गए थे।
इस साल की शुरुआत से लेकर अभी तक नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाकिस्तानी गोलाबारी में 10 सुरक्षाकर्मियों और 8 नागरिकों सहित कुल 18 लोग मारे गए हैं और 75 से अधिक घायल हुए हैं।
और पढ़ें: भारत-फिलिस्तीन ने स्वास्थ्य, शिक्षा समेत 6 समझौतों पर किए हस्ताक्षर
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Bhagwat Geeta Shlok: जीवन बदल देंगे भागवत गीता के ये 10 श्लोक, आज ही अपने बच्चों को सिखाएं
-
Shani Chalisa Lyrics: शनिदेव के भक्त यहां पढ़ें शनि चालीसा और जानें इसके चमत्कारी लाभ
-
South Facing House Vastu: दक्षिण दिशा में है आपका घर, घबराए नहीं, आप भी बन सकते हैं अमीर
-
Mulank 5 Numerology 2024: इस मूलांक के लोगों को मई में मिलने वाली है तरक्की या नई नौकरी