जम्मू-कश्मीर: अज्ञात बंदूकधारियों ने हुर्रियत कार्यकर्ता की गोली मारकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
जम्मू -कश्मीर के सोपोर इलाके में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक हुर्रियत कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी।
श्रीनगर:
जम्मू -कश्मीर के सोपोर इलाके में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक हुर्रियत कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी। बंदूकधारियों ने बोमानी क्षेत्र में हाकिम-ऊल-रहमान सुल्तानी को करीब से गोली मारी। पुलिस के अनुसार, 'कार्यकर्ता को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।' मृतक सैयद अली शाह गिलानी की अगुवाई वाले समूह से जुड़ा हुआ था और हाल ही में जेल से रिहा हुआ था। फरार अज्ञात हत्यारों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुट गई है।
और पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: फ़ारूक़ अबदुल्ला ने कहा, लोकसभा चुनाव का करेंगे बहिष्कार यदि मोदी सरकार....
बता दें कि फरवरी में कश्मीर के बडगाम जिले में अज्ञात बंदूकधारियों ने अलगाववादी कार्यकर्ता की गोली मार कर मौत के घाट उतर दिया था। शुक्रवार को अनंतनाग जिले में मुठभेड़ में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एंकाउटर हुआ, जिसमें लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी ढेर हो गया। अज्ञात संख्या में आतंकवादियों ने शुक्रवार रात को अचाबल क्षेत्र में पुलिसचौकी पर हमला किया, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई थी।
(इनपुट- आईएएनएस)
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Weekly Horoscope 29th April to 5th May 2024: सभी 12 राशियों के लिए नया सप्ताह कैसा रहेगा? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
-
Varuthini Ekadashi 2024: शादी में आ रही है बाधा, तो वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर दान करें ये चीज
-
Puja Time in Sanatan Dharma: सनातन धर्म के अनुसार ये है पूजा का सही समय, 99% लोग करते हैं गलत
-
Weekly Horoscope: इन राशियों के लिए शुभ नहीं है ये सप्ताह, एक साथ आ सकती हैं कई मुसीबतें