जम्मू-कश्मीर: नौशेरा में पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, 1 जवान शहीद
पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में सेना के एक जवान बख्तावर सिंह शहीद हो गये।
highlights
- जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, एक जवान शहीद
- शहीद जवान बख्तावर सिंह पंजाब के होशियारपुर जिले के रहने वाले थे
नई दिल्ली:
जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान ने युद्धविराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में सेना के एक जवान बख्तावर सिंह शहीद हो गये।
पाकिस्तान की गोलीबारी के बाद भारतीय जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसी गोलीबारी में बख्तावर सिंह घायल हो गये। बाद में जब उन्हें सेना के अस्पताल ले जाया गया तो उनकी मौत हो गई।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने जम्मू में कहा, 'पाकिस्तानी सेना ने नौशेरा सेक्टर में शुक्रवार को तड़के लगभग 5.15 बजे भारतीय सेना के ठिकानों पर बिना किसी कारण के गोलीबारी करनी शुरू कर दी। भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।'
मनीष ने बताया, 'गोलीबारी में नाइक बख्तावर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया।'।
34 साल के बख्तावर सिंह पंजाब के होशियारपुर जिले के रहने वाले थे।
मनीष मेहता ने बताया, 'उनके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। बच्चों की उम्र 11 वर्ष, नौ वर्ष और 10 महीने है।' उन्होंने बताया, 'राजौरी जिले में शनिवार को शहीद को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।'
J&K: 34-year-old Army jawan Naik Bakhtawar Singh, from Punjab, lost his life in ceasefire violation by Pakistan in Naushera at 5:15 am today pic.twitter.com/qPPuM0eANw
— ANI (@ANI_news) June 16, 2017
पाकिस्तान ने गुरुवार को भी नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की थी। जिसके बाद भारत ने भी मुंहतोड़ जवाब दिये। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने कहा पाकिस्तानी सेना छोटे हथियारों, भारी स्वचालितों व मोर्टार से अपरान्ह 2 बजे अंधाधुंध गोलीबारी शुरू की।
और पढ़ें: रूस ने किया आईएस सरगना अबू बकर बगदादी को मार गिराने का दावा
पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को नियंत्रण रेखा के तीन स्थानों पर 2003 के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इसमें नौशेरा भी शामिल है। इसके बाद भारतीय सेना ने पुंछ जिले में दो पाकिस्तानी जावानों को मार गिराया।
और पढ़ें: बड़ी कामयाबी, कश्मीर में मुठभेड़ में मारा गया लश्कर कमांडर जुनैद मट्टू
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Katrina Kaif-Vicky Kaushal Vacation: लंदन में वेकेशन मना रहे हैं विक्की-कैटरीना, क्वालिटी टाइम स्पेंड करते आए नजर
-
Randeep Hooda Honeymoon: शादी के 6 महीने बाद हनीमून मना रहे हैं रणदीप-लिन, शेयर कर रहे हैं रोमांटिक तस्वीरें
-
दिशा पाटनी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड ने बनवाया एक्ट्रेस के चेहरे का टैटू, फैंस हुए शॉक, video viral
धर्म-कर्म
-
Pramanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Shri Premanand ji Maharaj: मृत्यु से ठीक पहले इंसान के साथ क्या होता है? जानें प्रेमानंद जी महाराज से
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
May 2024 Vrat Tyohar List: मई में कब है अक्षय तृतीया और एकादशी? यहां देखें सभी व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट