logo-image

भारत ने लिया चार सैनिकों की मौत का बदला, LoC पार कर मार गिराए 6 पाकिस्तानी जवान

भारतीय सेना के जवानों ने पाकिस्तानी नियंत्रण रेखा पार कर छह पाकिस्तानी जवानों को मार कर वापस लौट आए हैं।

Updated on: 26 Dec 2017, 02:20 PM

नई दिल्ली:

भारतीय सेना के जवानों ने नियंत्रण रेखा पार कर छह पाकिस्तानी जवानों को मार कर वापस लौट आए हैं। इस घटना में कई पाकिस्तानी जवान घायल भी हुए हैं।

भारतीय सेना की कार्रवाई को लेकर जम्मू कश्मीर के उप-मुख्यमंत्री ने कहा, 'भारतीय सेना ने पाकिस्तान को उचित जवाब दिया है। जब कभी भी वह इस तरह की हरकत करेंगे उन्हें परिणाम भुगतना पड़ेगा।'

खूफिया सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है कि जवानों ने यह बदला उस घटना को लेकर ली है जब शनिवार को पाकिस्तान की तरफ से किए गए सीजफायर में चार जवान शहीद हो गए थे।

इससे पहले जम्मू-कश्मीर के खेरी बटालियान एरिया में पाकिस्तान ने गोलीबारी की थी। इस गोलीबारी में भारतीय सेना के 4 जवान शहीद हो गए थे। पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलीबारी में मरने वाले जवानों में सेना का एक अधिकारी भी शामिल थे।

इसे भी पढ़ेंः खेरी बटालियन एरिया में पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, एक अधिकारी सहित 4 जवान शहीद

इससे पहले पाकिस्तानी मीडिया ने कहा था कि भारत के तरफ से गोलीबारी में तीन पाकिस्तानी सैनिक ढेर हो गए हैं। जबकि कई जवान घायल हैं। वहीं इस घटना को लेकर खुफिया सूत्रों ने पाकिस्तानी मीडिया से उलट जानकारी दी है।

शनिवार की घटना के बाद भारतीय जवानों ने भी सीजफायर उल्लंघन का जवाब दिया था। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी हुई थी।

इससे पहले पिछले साल भी भारतीय सेना ने पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक किया था इस दौरान जवानों ने कई आतंकियों को मार गिराया था। साथ ही आतंकियों के कई लॉन्च पैड को भी ध्वस्त कर दिया था।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें