/newsnation/media/post_attachments/images/2023/07/09/delhi-rain-update-64.jpg)
IMD Rainfall Alert( Photo Credit : File Photo)
IMD Rainfall Alert : मानसून की बारिश ने देश के अधिकांश हिस्सों में मुसीबत बढ़ दी है. पहाड़ी इलाकों में कई जगह लैंडस्लाइड की वजह से सड़क मार्ग बाधित हो गए हैं तो मैदानी इलाकों में बाढ़ और जलभराव की समस्या पैदा हो गई है. देश की राष्ट्रीय राजधानी और उसके आसपास के जिलों में शनिवार से ही रुक रुककर इंद्र देव मेहरबान हैं. दिल्ली तालाब में तब्दील हो गई है, जबकि नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में जलभराव हो गया है. इससे लोगों को अपने गंतव्य स्थानों तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. आइये 10 वीडियो से समझते हैं कि देश में बारिश के बाद क्या हालात हैं.
यह भी पढ़ें : IMD Rainfall Alert: दिल्ली NCR में बारिश, इन राज्यों में IMD का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट्स
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति के लोसर में ताजा हिमपात के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है.
#WATCH हिमाचल प्रदेश: लाहौल स्पीति के लोसर में ताजा हिमपात के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज़ की गई है। pic.twitter.com/0SNPxPzVCo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2023
राजधानी दिल्ली में बारिश जारी है. देखें केजी मार्ग का वीडियो.
#WATCH राजधानी दिल्ली में बारिश जारी है। वीडियो केजी मार्ग से है। pic.twitter.com/yz7pgAFOAX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2023
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में लगातार बारिश से झेलम नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है. घरों में पानी घुसने लगा है. स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
#WATCH जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में लगातार बारिश से झेलम नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। घरों में पानी घुसने लगा है। स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। pic.twitter.com/vBC1PLrB6O
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2023
हिमाचल प्रदेश के मंडी में भारी बारिश के कारण ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ा.
#WATCH हिमाचल प्रदेश: भारी बारिश के कारण मंडी में ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ा। pic.twitter.com/lzftLQ6nXx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2023
हरियाणा में भारी बारिश के कारण गुरुग्राम शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया है. देखें गुरुग्राम सेक्टर-51 का वीडियो.
#WATCH हरियाणा: भारी बारिश के कारण गुरुग्राम शहर के कई हिस्सों में जलभराव हुआ। वीडियो गुरुग्राम सेक्टर-51 से है। pic.twitter.com/X7Udacqqv0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2023
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में लगातार बारिश के चलते सड़कों पर जलभराव देखने को मिल रहा है. देखें जसोला अंडरपास का Video...
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में लगातार बारिश के चलते सड़कों पर जलभराव देखने को मिल रहा है। वीडियो जसोला अंडरपास से है। pic.twitter.com/xdYOaCLezD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2023
उत्तराखंड के नैनीताल शहर में भारी बारिश हुई.
#WATCH उत्तराखंड: नैनीताल शहर में भारी बारिश हुई। pic.twitter.com/lx2d54bt2V
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2023
दिल्ली में झमाझम वर्षा हो रही है. देखें कालकाजी और नेहरू प्लेस के वीडियो.
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कई क्षेत्रों में बारिश हो रही है। वीडियो कालकाजी और नेहरू प्लेस से है। pic.twitter.com/loNq4qLmVu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2023
भारी बारिश के कारण गुरुग्राम शहर के कई हिस्सों में जलजमाव हुआ.
#WATCH गुरुग्राम: भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलजमाव हुआ। pic.twitter.com/hesZ9snxfO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2023
खराब मौसम के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के कारण जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में मालवाहक ट्रक फंसे हुए हैं.
#WATCH खराब मौसम के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के कारण जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में मालवाहक ट्रक फंसे हुए हैं। pic.twitter.com/Rt7HwsX5pz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2023
राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बारिश जारी है. IMD ने आज मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है.
#WATCH राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बारिश जारी है। IMD ने आज मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। pic.twitter.com/qD80FfuyiV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2023
उपायुक्त रामबन ने कहा कि भूस्खलन के कारण जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH44) अभी भी रामबन में वाहनों के आवागमन के लिए बंद है. वहीं, मैनपुरी अपर जिलाधिकारी के रामजी मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में एक महिला समेत 3 लोगों की मृत्यु हो गई. आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई और 3 घायल हैं. घायलों का इलाज जारी है. मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये दिए जाएंगे.
Source : News Nation Bureau