रेस्टोरेंट की सर्विस से खुश नहीं तो सर्विस चार्ज देने से कर सकते हैं इनकार
नए साल में सरकार ने रेस्टोरेंट और होटलों में खाना खाने वाले लोगों को नया तोहफा दिया है।
नई दिल्ली:
नए साल में सरकार ने रेस्टोरेंट और होटलों में खाना खाने वाले लोगों को नया तोहफा दिया है। अगर अब आप किसी रेस्टोरेंट में खाना खाने जाते हैं और आपको वहां की सेवा पसंद नहीं आती तो आप बिल में सर्विस चार्ज देने से इनकार कर सकते हैं।
उपभोक्ता मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए एक बयान में कहा गया है कि होटल और रेस्टोरेंट ग्राहकों से 5 फीसदी से लेकर 20 फीसदी तक सर्विस चार्ज लेते हैं। जिसको ग्राहक रेस्टोरेंट की सेवा से संतुष्ट नहीं होने पर देने से मना कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: लखनऊ: मोदी का विपक्षी दलों पर तंज, अपने बेटों से परेशान पार्टियां कैसे लड़ेगी चुनाव
यहां ये जानना जरूरी है कि सर्विस चार्ज सर्विस टैक्स नहीं होता है। आप जो वहां सर्विस टैक्स चुकाते हैं वो सरकार को मिलता है जबकि सर्विस चार्ज का पैसा रेस्टोरेंट या होटल को मिलता है।
सरकार ने ये फैसला ग्राहकों की तरफ से लगातार मिल रहे शिकायत के बाद लिया है। लोगों ने सरकार से शिकायत की थी कि कई बार उन्हें रेस्टोरेंट में खराब सेवा के बाद भी सर्विस चार्ज का भुगतान करना पड़ता है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें