logo-image
लोकसभा चुनाव
Live

होली 2018: इलाहाबाद में मनाया जा रहा है 'कपड़ा फाड़' होली

रंग और मस्ती के इस त्योहार का अपना एक धार्मिक और सामाजिक महत्व जो भारत की विविधता में एकता को दर्शाते हैं।

Updated on: 03 Mar 2018, 08:48 PM

नई दिल्ली:

रंगों का त्योहार होली आज पूरे देश में धूम-धाम से मनाया जा रहा है। रंग और मस्ती के इस त्योहार का अपना एक धार्मिक और सामाजिक महत्व है जो भारत की विविधता में एकता को दर्शाती हैं।

गुरुवार को पूरे देश में होलिका दहन मनाया गया तो आज होली के रंगों में देश रंगेगा। होली शब्द होला से लिया गया है। जिसका शब्दार्थ भगवान से अच्छी फसल के लिए प्रार्थना करना है।

हर साल की तरह इस बार भी यह त्योहार फाल्गुन महीने में पूर्णिमा के दिन मनाई जा रही है।

पानी की बर्बादी न हो इस बात को ध्यान में रखते हुए इस बार भी लोग पानी की बर्बादी न हो इसके लिए जागरुकता फैला रहे हैं। अहमदाबाद सिविक बॉडी ने लोगों से सूखी होली खेलने की अपील करते हुए कहा है,'पानी की कमी के कारण लोगों से हम अपील कर रहे हैं वह सूखी होली मनाए, जो लोग पानी बर्बाद करेंगे उनके खिलाफ कार्यवाई की जाएगी।'

भारत के अन्य त्योहारों की तरह होली भी बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। प्राचीन पौराणिक कथा के अनुसार होली से हिरण्यकश्यप की कहानी जुड़ी है।

इसे फूलों का त्योहार भी कहते हैं क्योकि फाल्गुन मास में बसंत ऋतु अपनी चरम उत्कर्ष पर होती है एवं चारों ओर फूल खिले रहते हैं। प्राचीन काल में होली केवल फूलों से, या फूलों से बने रंगों से ही खेलने का प्रचलन था। परंतु आधुनिक समय में रंगों एवं गुलाल से होली खेलने का प्रचलन बढ़ गया है।

Live Updates

#इलाहाबाद में मनाया जा रहा है 'कपड़ा फाड़' होली

# कांग्रेस के नवजोत सिंह सिद्धू होली का जश्न मना रहे हैं

#एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान होली के रंग में हुए सराबोर..

#केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भी पर भी चढ़ा होली का रंग

#पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को होली के मौके पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने लोगों से भारत के इस पारंपरिक त्योहार को एकता, सहिष्णुता, भाईचारे और संवेदना के रंगों से मनाने का आह्वान किया। 

#हिमाचल प्रदेश के गर्वनर आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शुक्रवार को होली के अवसर पर लोगों को बधाई दी है

# होली के त्योहार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने देश को दी बधाई

#होली के दिन यूपी में एक घंटे देर से होगी जुमे की नमाज़

#दिल्ली में मैट्रो आज दोपहर 2 बजे तक बंद है

1-इन 6 तरीकों से होली 2018 की पार्टी में दिखें शानदार

होली के मौके पर पुराने कपड़े पहनने के बजाय, स्टाइलिश दिखें। इस दिन हल्के रंग के टॉप के साथ प्लाजों पहने और आखों में वाटरप्रूफ उत्पादों से मेकअप करें। स्टाइलैग के निदेशक और संस्थापक यशोधरा श्रॉफ ने कुछ सुझाव दिए हैं, जो आपको होली के रंगों पर ध्यान देने में मदद कर सकता है।

* ऐसे कपड़े पहने जिसमें आप सहजता के साथ ही हल्कापन महसूस करें, स्टाइल से समझौता किए बिना आप पतलून, लेगिंग्स, या जीन्स के साथ कोई साधारण कुर्ता पहन सकते हैं।
अगर आप अलग तरह के दिखना चाहते हैं तो प्लाजो के साथ हल्के रंग के टॉप का प्रयोग करें जैसे पीला या लाल। आप श्रग भी पहन सकते हैं, और उसमें आप स्टाइलिश लग सकते हैं।

* इस होली के अवसर पर अगर आप कुछ अलग दिखना चाहते हैं तो आप मस्ती भरे और साधारण दिखने के लिए जंपसुट के साथ कढ़ाई वाली हाफ जैकेट पहन सकते हैं। आप पूरी तरह पारंपरिक दिखने के लिए टी-शर्ट या कुर्ता घुटनों तक प्रिटेड स्कर्ट भी पहन सकती हैं।

* चूंकि, होली रंगों का त्योहार है तो आप हल्के रंग के कपड़ों का चयन कर सकते हैं। अगर आप सादा रंग चुनते हैं तो रंगीन स्टोल या स्कार्फ जरूर लें, जिससे आप काफी अलग दिख सकें।

2-घर पर बनाए हर्बल रंग, त्वचा को भी नहीं पहुंचाएंगे नुकसान

रंगों और खुशियों के त्योहार होली खेलने के लिए चुकंदर, मेहंदी और फूलों को अपने किचन में इकट्ठा करना शुरू कर दीजिए, ताकि आपको हानिकारक रासायनिक रंगों से होली नहीं खेलना पड़े। इन तरीकों को अपना कर घर में आसानी से रंग बनाया जा सकता है, जो आपकी त्वचा के लिए हानिकारक भी नहीं होते हैं।

- नारंगी रंग बनाने के लिए रात भर मेहंदी की पत्तियों को पानी में डालकर छोड़ दें और सुबह उस पानी से होली खेलें।

- गहरा गुलाबी रंग (मैजेंटा) बनाने के लिए चुकंदर के कुछ टुकड़ों को एक कप पानी में उबाल लीजिए और फिर अगले दिन इससे होली खेलें।

- पीला रंग बनाने के लिए लाल रंग के फूलों को पानी में भिगो दे इससे पानी का रंग हल्के पीले रंग का हो जाएगा।

- हरा रंग बनाने के लिए पालक को पानी में भिगों दीजिए और फिर रंग हरा हो जाने पर उस पानी से होली खेलें।

3-स्वास्थ्य का ऐसे रखे ध्यान

* एलर्जी: होली के रंग अक्सर केमिकल से बनाए जाते हैं और इनसे कुछ लोगों को ऐलर्जिक रिएक्शन हो सकते हैं। एलर्जी से त्वचा, आंखों, नाक और गले में जलन हो सकती है। इनसे संवेदनशील लोगों में सर्दी, खांसी और सांस की तकलीफें भी हो सकती हैं। इनसे दमा और अन्य जटिल समस्याएं गंभीर रूप ले सकती हैं।

* त्वचा की समस्याएं : होली के रंगों में संभावित हानिकारक केमिकल्स से त्वचा की समस्याएं होने से स्वास्थ्य को बहुत बड़ा खतरा होता है। इनसे खुजली, लालिमा, सूखापन, स्केलिंग, जलन का एहसास और फुंसियां हो सकती हैं। होली के रंगों का प्रभाव बालों पर भी पड़ सकता है। कई लोगों को होली के बाद बालों का झड़ना, सिर की त्वचा पर खुजली, गंजापन, बालों का बेजान और रूखा होने जैसी समस्याओं का सामान करना पड़ता है।

* आंखों की समस्याएं : होली के जश्न के बाद लोगों में पाई जाने वाली आम समस्याएं आंखों से जुड़ी होती हैं, जिनमें जलन, खुजली, आंखों में अधिक पानी आना, रोशनी के प्रति अधिक संवेदनशीलता, आंखों में दर्द या लाल होने के लक्षण शामिल होते हैं।

मानवीय जीवन में आनंद और उल्लास मंगल एवं सौभाग्य का प्रतीक यह त्योहार लोगों में प्रेम भावना उत्पन्न करता है तथा आपसी द्वेस दूर करता है, इसलिए होली को प्रेमपूर्वक मनायें तथा सावधनी पूर्वक खेले।