शत्रुघ्न सिन्हा बोले, सही वक्त है प्रधानमंत्री मोदी जनता के सामने आएं और सवालों का सामना करें
पहले से ही अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर अपने ही घर में घिरी नरेंद्र मोदी सरकार को पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री मोदी को सलाह दी है कि वो लोगों के बीच आकर उनके सवालों का जवाब दें।
नई दिल्ली:
पहले से ही अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर अपने ही घर में घिरी नरेंद्र मोदी सरकार को पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री मोदी को सलाह दी है कि वो लोगों के बीच आकर उनके सवालों का जवाब दें।
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, 'यह सही समय है जब प्रधानमंत्री और इस लोकतंत्र के प्रमुख को सामने आना चाहिए और लोगों का सामना करना चाहिए। उन्हें एक वास्तविक संवाददाता सम्मेलन में सवालों के जवाब देने चाहिए।'
उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री को कम से कम एक बार यह दिखाना चाहिए कि वह मध्यवर्गीय लोगों, निर्यातकों, छोटे व्यापारियों, पूरे देश खासकर गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वहां के लोगों की चिंता करते हैं।'
शत्रुघ्न सिन्हा की टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब सरकार की आर्थिक नीतियों पर पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा ने सवाल खड़े किये हैं। साथ ही विपक्ष भी सरकार को घेर रही है।
और पढ़ें: मुंबई स्टेशन भगदड़: शिवसेना ने बताया 'नरसंहार', रेल मंत्रालय पर हो FIR
शत्रुध्न सिन्हा ने जेटली पर निशाना साधते हुए कहा, 'अर्थव्यवस्था की स्थिति पर यशवंत सिन्हा के विश्लेषण को मैं और मेरे जैसे सोचने वाले नेता मजबूती से समर्थन करते हैं। पार्टी और पार्टी से बाहर के लोगों ने भी उनके विचारों का पूरा समर्थन किया है।'
उन्होंने कहा कि यशवंत सिन्हा का विश्लेषण उनके और जोटली के बीच का मामला नहीं है। ये देश से जुड़ा मामला है।
पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा ने बुधवार को वर्तमान भारतीय अर्थव्यवस्था की आलोचना की थी। उन्होंने सरकार के नोटबंदी के फैसले और डीएसटी लागू करने के तरीके पर सवाल खड़ा किया था।
और पढ़ें: कमजोर ग्रोथ के बावजूद RBI से नहीं मिलेगी ब्याज दरों में कटौती की राहत
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Pramanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Shri Premanand ji Maharaj: मृत्यु से ठीक पहले इंसान के साथ क्या होता है? जानें प्रेमानंद जी महाराज से
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
May 2024 Vrat Tyohar List: मई में कब है अक्षय तृतीया और एकादशी? यहां देखें सभी व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट