logo-image

गांधी और मंगलयान होंगे 2000 के नए नोट की पहचान

लोकसभा चुनाव में काले धन को अहम मुद्दा बनाकर सत्ता में आई मोदी के लिए इसे वापस लाना एक बड़ी चुनौती साबित हुई

Updated on: 10 Nov 2016, 09:48 AM

नई दिल्ली:

लोकसभा चुनाव में काले धन को अहम मुद्दा बनाकर सत्ता में आई मोदी के लिए इसे वापस लाना एक बड़ी चुनौती साबित हुई। लेकिन उन्होंने हमेशा से भ्रष्टाचार और आतंकवाद के खिलाफ अपनी जंग जारी रखी। उन्होंने एकाएक 500 और 1000 के नोटों के इस्तेमाल पर रोक लगाकर सभी को हैरानी में डाल दिया है। आइए देखते हैं कैसे होंगे 2000 के नए नोट।

कैसा दिखेगा 2000 का नोट

ये भी पढ़ें, काले धन पर पीएम मोदी का 'सर्जिकल स्ट्राइक, 500 और 1000 के नोट होंगे बंद

1- दो हजार का नया नोट हल्के गुलाबी रंग का है। 
2-अंक 2000 के साथ मंगलयान की तस्वीर है
3-नोट पर 2000 देवनागरी में लिखा है।
4- नोट के बीच में महात्मा गांधी की तस्वीर है।
5-छोटे अंको में 'भारतीय रिजर्व बैंक' लिखा हुआ है और '2000' नोट के बाईं ओर लिखा है।
6- नोट पर होने वाले नीले रंग के धागे को हरे रंग में बदला गया है।
7-नोट के दाहिने तरफ रिजर्व बैंक की गारंटी, वादा और राज्यपाल के हस्ताक्षर होंगे।
8-नंबर पैनल में दर्ज नोट संख्या छोटे आकार बड़े आकार में उपर बाएं तरफ और नीचे दाएं तरफ होगी
9-अशोक स्तंभ माहात्मा गांधी की तस्वीर के दाएं तरफ होगी।

500 का नया नोट आगे की तरफ से
500 का नया नोट आगे की तरफ से

500 का नया नोट हरे रंग का है और पहले की तरह ही इसमें गांधी जी की तस्वीर लगी हुई है। वहीं दो हजार का नया हल्के गुलाबी रंग का है। इसमें मंगलयान की तस्वीर लगी हुई है। यह पुराने नोटों से अलग है।

500 का नया नोट पीछे की तरफ से
500 का नया नोट पीछे की तरफ से

10 नवंबर से 500 और 2 हजार के नए नोट बाजार में आएंगे।

2000 का नया नोट आगे की तरफ से
2000 का नया नोट आगे की तरफ से

दो हजार का नया हल्के गुलाबी रंग का है। इसमें मंगलयान की तस्वीर लगी हुई है। यह पुराने नोटों से अलग है।

2000 का नया नोट पीछे की तरफ से
2000 का नया नोट पीछे की तरफ से

शक्तिकांत दास ने कहा कि हमने दो हजार के नोट बनाने का फैसला इसलिए लिया है, ताकि इसे इसे जल्दी से रिप्लेस किया जा सके।