गुजरात विधानसभा चुनाव 2017ः जादूगर के जरिए BJP दिखाएगी राज्य का विकास, 'हाथ' पर खिलेगा 'कमल'
गुजरात चुनाव में जादू के खेल में विकास मुख्य थीम होगा, जिसमें हाथ पर कमल खिलाएंगे। विकास किसे कहते हैं इस बारे में लोगों को बताया जाएगा।
नई दिल्ली:
गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी फिर से सत्ता में आने के लिए पूरी कोशिश में जुट गई है। पार्टी राज्य में अपने कार्यों के बारे में चुनाव प्रचार के लिए जादूगरों को उतारेगी।
बताया जा रहा है कि इस बार के गुजरात चुनाव में जादू के खेल में विकास मुख्य थीम में होगा, जिसमें हाथ पर कमल खिलाएंगे। विकास किसे कहते हैं इस बारे में लोगों को जागरूक कर बीजेपी को वोट देने वाला खेल दिखाया जाएगा।
बीजेपी मैजिक शो के जरिए लोगों को विकास के बारे में बताएगी। 50 से ज्यादा जादूगरों को पार्टी चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतरने की योजना बना रही है। ये सभी जादूगर पार्टी के विकास कार्यों के बारे में लोगों को जानकारी देंगे।
पार्टी राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपने-अपने वोटरों को लुभाने के लिए प्रचार का हर हथकंडा अपनाना चाहती है। यही कारण है कि इस बार के चुनाव प्रचार में जादूगरों को उतारने का फैसला किया गया है।
इसे भी पढ़ेंः हार्दिक पटेल ने कांग्रेस को दी आरक्षण पर सोचने के लिए 7 नवंबर तक की मोहलत
इसके लिए बीजेपी महाराष्ट्र से 50 से ज्यादा जादूगरों बुला रही है तो नागपुर के 50 जादूगरों को विकास के मुद्दे पर शो करने का जिम्मा सौंपा गया है।
इस प्रचार को लेकर गुजरात बीजेपी के प्रवक्ता जगदीश भावसार ने कहा, 'जादूगरों के जरिये प्रचार का कार्यक्रम तय हो चुका है, इसके इलावा भी इस बार बीजेपी नुक्कड़ नाटक का भी सहरा लेगी।'
2012 के विधानसभा चुनाव और 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 3D सभा कर लोगों को चौंका दिया था। दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र में खेल दिखाने के बाद 8 दिसंबर से मध्य गुजरात में इस शो की शुरुआत की जाएगी।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Pramanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Shri Premanand ji Maharaj: मृत्यु से ठीक पहले इंसान के साथ क्या होता है? जानें प्रेमानंद जी महाराज से
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
May 2024 Vrat Tyohar List: मई में कब है अक्षय तृतीया और एकादशी? यहां देखें सभी व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट