ग्रेटर नोएडा में गाय लेकर जा रहे दो लोगों की पिटाई
पीड़ित की पहचान जब्बार सिंह (35) और भूप सिंह (45) के तौर पर हुई है। दोनों सिरसा मांझीपुर के रहने वाले हैं।
नई दिल्ली:
दिल्ली से नजदीक ग्रेटर नोएडा के जेवार क्षेत्र में शुक्रवार को गायों को ले जा रहे दो लोगों की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी।
पीड़ित की पहचान जब्बार सिंह (35) और भूप सिंह (45) के तौर पर हुई है। दोनों सिरसा मांझीपुर के रहने वाले हैं। यह दोनों मेंहदीपुर से गाय और एक बछड़ा खरीद कर अपने घर लौट रहे थे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक हमला करने वाले लोग दोनों की पिटाई करने के बाद भाग खड़े हुए। इस संबंध में जेवार पुलिस स्टेशन पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।
अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, दोनों पर हमला करने वाले तब जाकर शांत हुए जब उन्होंने अपना धर्म बताया और कहा कि वे गाय को डेयरी व्यवसाय के लिए ले जा रहे हैं।
स्थानीय मुआजम खान के मुताबिक, दोनों मेहंदीपुर गांव से एक गाय और बछड़े के साथ आ रहे थे। थक कर वे एक पेड़ के नीचे बैठ गए। तभी बीजेपी के कई कार्यकर्ता और गोरक्षक वहां पहुंच गए उन्हें मुस्लिम समझ कर पीटने लगे। उन्होंने और लोगों को भी बुलाया और सभी ने बिना कुछ पूछे उन्हें मारना शुरू कर दिया।
यह भी पढ़ें: शिवपाल यादव ने बनाई नई पार्टी, अखिलेश ने कहा- हम आस्तीन के सांप को पहचानते हैं
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
Premanand Ji Maharaj : प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Aaj Ka Panchang 29 April 2024: क्या है 29 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Arthik Weekly Rashifal: इस हफ्ते इन राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, खूब कमाएंगे पैसा