logo-image

गैंगस्टर छोटा शकील का शूटर जुनैद चौधरी को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। गैंगस्टर छोटा शकील के शूटर जुनैद चौधरी को गिरफ्तार किया गया है।

Updated on: 09 Jun 2017, 07:50 AM

नई दिल्ली:

दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। गैंगस्टर छोटा शकील के शूटर जुनैद चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि स्पेशल सेल ने जुनैद को गिरफ्तार किया है।

जुनैद चौधरी अलग अलग थानों में कई तरह के केस दर्ज हैं। इससे पहले उसे पिछले साल जून में तीन अन्य के साथ गिरफ्तार किया गया था। उसके पास शकील द्वारा भेजा गया हवाला धन और हथियार थे।

जिस समय वह गिरफ्तार हुआ था वह उस समय हिन्दू सभा प्रमुख स्वामी चक्रपाणि की हत्या करने की साजिश रच रहा था। चौधरी तीन चार महीने जेल में बंद रहा और फिर जमानत पर रिहा हो गया था।

इसे भी पढ़ेंः सपा नेता का भतीजा समेत 3 अन्य 40 करोड़ के ड्रग्स के साथ गिरफ्तार