दिल्ली: गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल का देखें वीडियो, इन रूट्स पर ना जाएं
दिल्ली के राजपथ में मंगलवार सुबह से गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल चल रही है। यह परेड राजपथ से लाल किले तक के रूट से होकर गुजरेगी।
नई दिल्ली:
दिल्ली के राजपथ में मंगलवार सुबह से गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल चल रही है। यह परेड राजपथ से लाल किले तक के रूट से होकर गुजरेगी। परेड की रिहर्सल दोपहर 12:30-1:00 बजे तक होगी, ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा गया है। कई रूट डायवर्ट किए गए हैं।
ये भी पढ़ें: दावोस में मोदी शीर्ष कंपनियों के CEO से बोले, इंडिया मींस बिजनेस
- सुबह 10 बजे से पहले शुरू हुई परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल
#Visuals from Rajpath: Full dress rehearsal for the #RepublicDay parade to begin in New Delhi at 9:50 am pic.twitter.com/bdN05XbWMt
— ANI (@ANI) January 23, 2018
More #Visuals from Rajpath: Full dress rehearsal for the #RepublicDay parade in New Delhi pic.twitter.com/CUx3Z3GpLt
— ANI (@ANI) January 23, 2018
इस बार आसियान कंट्री के राष्ट्राध्यक्ष मुख्य अतिथि हैं। उनके लिए बड़ा सा मंच बनाया गया है, जहां वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ बैठेंगे। विदेश मंत्रालय आसियान कंट्री के सम्मान में 2 झाकियां राजपथ पर प्रस्तुत करेगा।
#WATCH Full dress rehearsal for the #RepublicDay parade at Rajpath in New #Delhi pic.twitter.com/USXHkS0RdV
— ANI (@ANI) January 23, 2018
#WATCH: Full dress rehearsal for the #RepublicDay parade at Rajpath in New #Delhi pic.twitter.com/74ma99nMhM
— ANI (@ANI) January 23, 2018
इन मार्गों पर बाधित रहेगा ट्रैफिक
- परेड खत्म होने तक विजय चौक से इंडिया गेट की तरफ राजपथ पर किसी भी वाहन को गुजरने की अनुमित नहीं होगी।
- राजपथ पर रफी मार्ग, जनपथ, मानसिंह रोज और सी-हेक्सागन की तरफ आने वाले वाहनों को क्रॉस करने की सुविधा नहीं मिलेगी।
- परेड खत्म होने तक सी-हेक्सागन और इंडिया गेट बंद रहेगा।
- सुबह 10 बजे के बाद तिलक मार्ग और सुभाष मार्ग पर वाहन नहीं चलेंगे।
मेट्रो सर्विस भी होगी प्रभावित
- रिहर्सल के दौरान कई मेट्रो स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट बंद किए जाएंगे।
- केंद्रीय सचिवालय स्टेशन पर मंगलवार सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक एंट्री-एग्जिट बंद रहेगी।
- हालांकि स्टेशन के अंदर इंटरचेंज सर्विस जारी रहेगी। रेस कोर्स और पटेल चौक मेट्रो स्टेशन भी सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेंगे।
- इन स्टेशनों पर मेट्रो नहीं रुकेगी।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: क्यों खास है इस वर्ष अक्षय तृतीया? ये है बड़ा कारण
-
Amavasya Ke Totke: दुश्मनों से हैं परेशान या कोई फैला रहा है नेगेटिव एनर्जी, तो आज रात करें ये उपाय
-
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार क्या है मनुष्य का असली धर्म, यहां जानिए
-
Rajarajeshwar Temple: राजराजेश्वर मंदिर की क्या है खासियत जहां पीएम मोदी ने टेका माथा