पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एम्स में भर्ती, डॉक्टर ने बताया रुटीन चेकअप
बीजेपी के संस्थापकों में शामिल वाजपेयी 3 बार देश के प्रधानमंत्री रहे हैं। उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जा चुका है।
नई दिल्ली:
देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि रुटीन चेकअप के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।
डॉक्टरों ने उन्हें एम्स में भर्ती होने की सलाह दी थी। जिसके बाद उन्हें यहां लाया गया है। वाजपेयी काफी दिनों से बीमार चल रहे हैं। वह AIIMS के निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया की देखरेख में हैं।
बीजेपी के संस्थापकों में शामिल वाजपेयी 3 बार देश के प्रधानमंत्री रहे हैं। उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जा चुका है।
लोकसभा चुनाव 2004 में मिली पार्टी की हार के बाद इन्होंने राजनीति से सन्यास ले लिया। 93 वर्षीय अटल बिहारी वाजपेयी 2009 से व्हीलचेयर पर हैं।
आपको बता दें कि वाजपेयी 1991, 1996, 1998, 1999 और 2004 में लखनऊ से लोकसभा सासंद बने थे। वह बतौर प्रधानमंत्री अपना कार्यकाल पूरा करने वाले पहले और अभी तक एकमात्र गैर-कांग्रेसी नेता हैं।
वाजपेयी का जन्म 25 दिसम्बर, 1924 को हुआ था। भारत छोड़ो आंदोलन के जरिए 1942 में इन्होंने राजनीति में कदम रखा था।
अटल बिहारी वाजपेयी एक राजनेता होने के साथ साथ शानदार कवि भी हैं। इनकी कविताएं लोगों के जुबान पर होता है।
इनके कार्यकाल में भारत ने पोखरण में परमाणु परीक्षण किया था जिसके बाद भारत भी परमाणु हथियार बाले दोशों में शामिल हो गया था।
इस परीक्षण के बाद अमेरिका ने भारत पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए थे।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Sonu Sood WhatsApp Blocked: 2 दिन से बंद है सोनू सूद का व्हाट्सएप अकाउंट, नहीं कर पा रहे हैं जरूरतमंदों की मदद
-
Sahil Khan Arrested: महादेव बेटिंग ऐप केस में मुंबई पुलिस ने उठाया बड़ा कदम , एक्टर साहिल खान हुए गिरफ्तार
-
Samantha Ruth Birthday: साउथ इंडस्ट्री की दिवा 37 साल की हुईं आज, ऐसा रहा है सामंथा का फिल्मी करियर
धर्म-कर्म
-
Pramanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Shri Premanand ji Maharaj: मृत्यु से ठीक पहले इंसान के साथ क्या होता है? जानें प्रेमानंद जी महाराज से
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
May 2024 Vrat Tyohar List: मई में कब है अक्षय तृतीया और एकादशी? यहां देखें सभी व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट