फिल्म सिटी के लिए दूसरी बार निकाले गए ग्लोबल टेंडर में नहीं आगे आई कोई कंपनी
फिल्म सिटी के लिए दूसरी बार निकाले गए ग्लोबल टेंडर में नहीं आगे आई कोई कंपनी
ग्रेटर नोएडा:
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म सिटी को लेकर यमुना अथॉरिटी ने दूसरी बार भी ग्लोबल टेंडर जारी किया था। लेकिन पिछली बार की तरह इस बार भी अंतिम तारीख निकलने के बाद भी किसी कंपनी ने अपनी रुचि फिल्म सिटी के डेवलपमेंट में नहीं दिखाई है। इसके चलते यमुना अथॉरिटी की चिंता बढ़ गई है। साथ ही साथ अथॉरिटी ने अन्य विकल्पों पर भी विचार शुरू कर दिया है।यमुना प्राधिकरण सेक्टर 21 में 1000 एकड़ भूमि पर यूपी की फिल्म सिटी विकसित करने जा रहा है। पीपीपी मॉडल पर इस परियोजना को बनाया जाएगा। जिसके लिए कंपनी का चयन होगा। इसके लिए प्राधिकरण ने 1 साल पहले ग्लोबल टेंडर निकाले थे, लेकिन उस दौरान कोई कंपनी फिल्म सिटी विकसित करने के लिए आगे नहीं आई थी। इसके चलते यमुना प्राधिकरण ने नियमों में कुछ फेरबदल कर फिर से ग्लोबल टेंडर निकाले। जिसके आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च थी, लेकिन अंतिम तिथि निकलने के बावजूद भी एक भी निविदा नहीं आई।
हाल ही में फिल्म उद्योग से जुड़े निर्माता-निर्देशक केसी बोकाडिया, फिल्म स्टार रजनीकांत भी यहां जमीन लेने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। ऐसे हालात में अब यमुना अथॉरिटी इस बात पर भी विचार कर रही है कि वह फिल्म सिटी को एक ही बार पीपीपी मॉडल में ना बनाकर अलग-अलग चार हिस्सों में बांटकर इसे डेवलप करे।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें