बरखा सिंह बीजेपी में शामिल, कहा किसी लालच में नहीं बल्कि मोदी की नीतियों के कारण बीजेपी में आई
दिल्ली महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह शनिवार को बीजेपी में शामिल हो गईं।
highlights
- दिल्ली महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह शनिवार को बीजेपी में शामिल हो गईं
- कांग्रेस ने बरखा शुक्ला सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए निष्कासित कर दिया था
New Delhi:
दिल्ली महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह शनिवार को बीजेपी में शामिल हो गईं।
कांग्रेस ने उन्हें शुक्रवार को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए निष्कासित कर दिया था। इससे एक दिन पहले गुरुवार को बरखा ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी की दिल्ली इकाई के प्रमुख अजय माकन के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था।
बरखा ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति (डीपीसीसी) की महिला इकाई के पद से इस्तीफा देते हुए कहा था, 'राहुल गांधी पार्टी का नेतृत्व करने के योग्य नहीं हैं।'
सिंह ने कहा कि वह बीजेपी में किसी पद के लालच में नहीं आई हैं, बल्कि उन्हें मोदी सरकार की नीतियां पसंद हैं।
शुक्रवार को बरखा को 6 साल के लिए कांग्रेस से निकाल दिया गया था। बरखा ने गुरुवार को कहा था, 'मैं पार्टी (कांग्रेस) की सच्ची सैनिक हूं। छोड़कर नहीं जाऊंगी, पार्टी में रहकर लड़ाई लड़ूंगी। अजय माकन ने मेरे साथ बदसलूकी की। शिकायत पर राहुल गांधी ने कोई एक्शन नहीं लिया। राहुल की लीडरशिप में कांग्रेस ने महिलाओं का इस्तेमाल सिर्फ वोट बटोरने के लिए किया।'
बरखा ने कहा कि मोदी जी अच्छा काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब मोदी जी जब पीएम बने उस वक्त मैं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष थी। उस वक्त जो महिलाएं मेरे पास आती थीं, उसमें ज्यादातर मुस्लिम महिलाएं होती थीं।
तब मैंने मोदी जी को लिखा था कि आप बहुमत से आए हैं, इसलिए ट्रिपल तलाक के मुद्दे को उठाइए। लेकिन कांग्रेस ने मुझसे कहा कि यह हमारा मुद्दा नहीं है इसे छोड़ दीजिए वरना हम आपको पार्टी से निकाल देंगे।
एमसीडी चुनाव से ऐन पहले दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर लवली के बाद बरखा का बीजेपी में शामिल होना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। रविवार यानी 23 अप्रैल को एमसीडी के 272 वार्डों के लिए मतदान होने जा रहा है।
और पढ़ें: कांग्रेस की नैया कौन लगाएगा पार, क्या विवादों ने पार्टी को पहले ही रेस से बाहर कर दिया है?
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Neetu Kapoor: 'जिंदगी आपके बिना...' ऋषि कपूर को याद कर भावुक हुईं नीतू सिंह, बरसी पर लिखा ऐसा पोस्ट
-
Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Daughter: आलिया-रणबीर की हैप्पी फैमिली वीडियो वायरल, राहा की क्यूटनेस ने जीते दिल
-
Bipasha Basu Anniversary: मॉरिशस में एनिवर्सरी मना रहे हैं बिपाशा बसु और करण ग्रोवर, देखें क्यूट वीडियो
धर्म-कर्म
-
Masik Janmashtami 2024: कल मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर बन रहे हैं ये 3 शुभ योग, जल्द विवाह के लिए करें ये उपाय
-
May Promotion Horoscope: मई 2024 में इन 3 राशियों को मिलेगी नौकरी में जबरदस्त तरक्की, सिंह का भी शामिल!
-
Hanuman Chalisa Path Significance: बिस्तर पर बैठकर आप भी पढ़ते हैं हनुमान चालीसा, तो जानें इसके चमत्कार
-
Mulank 2 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 2 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर