logo-image

द्रौपदी मुर्मू बनीं देश की 15वीं राष्ट्रपति, गणमान्य लोगों ने दी बधाई

द्रौपदी मुर्मू ने देश के 15वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ग्रहण कर लिया. सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एनवी रमना ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस दौरान निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समेत देश के शीर्ष राजनेता संसद भवन में मौजूद रहे. द्रौपदी मुर्मू का शपथ ग्रहण समारोह परंपरागत तरीके से ही हुआ. मंच पर रामनाथ कोविंद...

Updated on: 25 Jul 2022, 04:20 PM

highlights

  • द्रौपदी मुर्मू आज लेंगी राष्ट्रपति पद की शपथ
  • द्रौपदी मुर्मू को दी जाएगी 21 तोपों की सलामी
  • चीफ जस्टिस एनवी रमना दिलाएंगे पद की शपथ

नई दिल्ली:

द्रौपदी मुर्मू ने देश के 15वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ग्रहण कर लिया. सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एनवी रमना ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस दौरान निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समेत देश के शीर्ष राजनेता संसद भवन में मौजूद रहे. द्रौपदी मुर्मू का शपथ ग्रहण समारोह परंपरागत तरीके से ही हुआ. मंच पर रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और सीजेआई एनवी रमना मौजूद रहे. बता दें कि द्रौपदी मुर्मु भारत के इतिहास में पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति हैं. द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव 2022 में संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराया. उन्हें 60 फीसदी से भी ज्यादा वोट मिले. 

सुबह 10.15 बजे शपथ ग्रहण

समारोह सोमवार सुबह 10.15 बजे संसद के केंद्रीय कक्ष में उन्होंने शपथ ग्रहण किया. द्रौपदी मुर्मू को चीफ जस्टिस एनवी रमणा (NV Ramana) पद की शपथ दिलाई. संवैधानिक पद की शपथ के बाद द्रौपदी मुर्मू को 21 तोपों को सलामी दी जाएगी. इसके बाद बतौर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पहला संबोधन हो रहा है.

ये भी पढ़ें: द्रौपदी मुर्मू शपथ ग्रहण समारोह में पहन सकती हैं संथाली साड़ी, भाभी ला रहीं साथ

calenderIcon 11:17 (IST)
shareIcon

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को औपचारिक सलामी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक सलामी मिली. उनके साथ पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी मौजूद रहे.


calenderIcon 10:53 (IST)
shareIcon

देश के गणमान्य लोगों ने दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के सेंट्रल हॉल में उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और अन्य गणमान्य लोगों को बधाई दी.


calenderIcon 10:28 (IST)
shareIcon

संसद भवन में द्रौपदी मुर्मू ने ली शपथ, बनीं देश की 15वीं राष्ट्रपति

CJI एनवी रमना ने निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई, वे भारत की 15वीं राष्ट्रपति बनीं. वे देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं, सर्वोच्च संवैधानिक पद संभालने वाली पहली आदिवासी महिला और स्वतंत्र भारत में पैदा होने वाली पहली राष्ट्रपति हैं.



 

calenderIcon 10:10 (IST)
shareIcon

संसद पहुंचीं द्रौपदी मुर्मू, रामनाथ कोविंद भी मौजूद; थोड़ी देर में शपथ ग्रहण समारोह

निवर्तमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद पहुंची. राष्ट्रपति निर्वाचित द्रौपदी मुर्मू आज भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगी.


calenderIcon 09:29 (IST)
shareIcon

राष्ट्रपति भवन पहुंचीं द्रौपदी मुर्मू, थोड़ी देर में शपथ ग्रहण समारोह

द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन पहुंची हैं. जहां उनका स्वागत मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया. रामनाथ कोविंद के कार्यकाल का ये आखिरी दिन है, तो आज से राष्ट्रपति के तौर द्रौपदी मुर्मू अपना कार्यभार संभालेंगी. थोड़ी देर बाद संसद के केंद्रीय कक्ष में उनका शपथ ग्रहण समारोह शुरू होगा.


calenderIcon 08:47 (IST)
shareIcon

यूपी-उत्तराखंड के राज्यपाल शपथ ग्रहण में शामिल होंगे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी सदन में मौजूद हैं तो उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड सदन में मौजूद हैं. दोनों सीएम आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. बता दें कि उत्तर प्रदेश के राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह दिल्ली में मौजूद हैं. राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह सुबह 10:15 पर होगा. मुख्य न्यायाधीश एनवी रमन्ना द्रौपदी मुर्मू को शपथ दिलाएंगे.

calenderIcon 08:30 (IST)
shareIcon

राजघाट: द्रौपदी मुर्मू ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

द्रौपदी मुर्मू देश की राष्ट्रपति के पद की शपथ लेंगी. वो संसद के केंद्रीय कक्ष में शपथ लेंगी. अपने शपथ ग्रहण से पहले द्रौपदी मुर्मू राजघाट पहुंचीं. यहां उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किये.