logo-image

राजधानी समेत पूरे उत्तर भारत में छाया घना कोहरा, ट्रेन और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित

कोहरे की वजह से राजधानी समेत पूरे उत्तर भारत में घना कोहरा छाने से लोग बेहाल हैं।

Updated on: 08 Dec 2016, 10:22 AM

नई दिल्ली:

कोहरे की वजह से राजधानी समेत पूरे उत्तर भारत में घना कोहरा छाने से लोग बेहाल हैं। जिसकी वजह से सड़क, रेल और हवाई यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। ठंड के कारण राजधानी में 94 ट्रेनें लेट चल रही हैं, वहीं 2 ट्रेन को कैंसल कर दिया गया है। साथ ही ठंड की वजह से कई लोगों के मौत की खबर है।

उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड और हरियाणा समेत कई राज्यों में घने कोहरे के साथ ही ठंड व शीत ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। हर जगह आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिन तक घने कोहरे की आशंका जताई है।

अधिकारियों के मुताबिक, राजधानी में ऐसी स्थिति बनी रहेगी। हालांकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।आने वाले तीन-चार दिन तक न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। ऐसे में घना कोहरा बनना स्वाभाविक है। वहीं बुधवार को न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।