कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह से गोवा, कर्नाटक का प्रभारी पद छीना
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह पार्टी ने गोवा और कर्नाटक के प्रभारी पद से हटा दिया है।
नई दिल्ली:
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह पार्टी ने गोवा और कर्नाटक के प्रभारी पद से हटा दिया है। उनकी जगह ए चेला कुमार को गोवा का प्रभार सौंपा गया है, जबकि केसी वेणुगोपाल को कर्नाटक का प्रभाररी नियुक्त किया गया है।
हाल ही में संपन्न हुए गोवा के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी लेकिन बहुमत से दूर थी। वहीं बीजेपी को कांग्रेस से भी कम सीटें मिली थीं लेकिन उसके बावजूद उसने सरकार बनाई और कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद भी सरकार नहीं बना पाई।
गोवा कांग्रेस के नेताओं और विधायकों ने सरकार नहीं बना पाने और चुनाव में पार्टी की हार का जिम्मेदार दिग्विजय सिंह को ठहराया था।
और पढ़ें: चीन के साथ रेल लिंक समझौते पर जल्द होगा हस्ताक्षर: नेपाल
पार्टी की गोवा ईकाई ने आरोप लगाया था कि दिग्विजय सिंह के उदासीन रवैये के कारण पार्टी वहां सरकार बनाने में नाकाम रही। बीजेपी ने भी कटाक्ष करते हुए कहा था कि कहा था कि दिग्विजय गोवा में छुट्टियां मना रहे थे।
गोवा प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष लुइजिन्हो फालेरियो ने आरोप लगाया था कि 21 विधायक थे। उसके बावजूद भी दिग्विजय ने सरकार बनाने के लिये दावा पेश नहीं करने दिया था। उनका कहना था कि राज्यपाल के निमंत्रण का इंतजार किया जाना चाहिये।
और पढ़ें: अक्षय कुमार की मेहनत लाई रंग, सुकमा शहीदों के लिए दिल खोलकर दान कर रहे हैं लोग
इधर कर्नाटक में भी चुनाव होने हैं और वहां पर कांग्रेस और बीजेपी में कड़ा मुकाबला है। उनको कर्नाटक के प्रभारी पद से हटाए जाने के पीछे गोवा हार का कारण भी माना जा रहा है।
और पढ़ें: भारती मित्तल ने ट्रंप पर साधा निशाना, कहा- क्या भारत को भी फेसबुक और गूगल पर रोक लगा देना चाहिए
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
Aaj Ka Panchang 6 May 2024: क्या है 6 मई 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल
-
Love Rashifal 6 May 2024: इन राशियों का आज पार्टनर से हो सकता है झगड़ा, जानें अपनी राशि का हाल
-
Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन करें ये चमत्कारी उपाय, शिव जी हो जाएंगे बेहद प्रसन्न!