logo-image

बिहार में नई समिति बनाने की प्रक्रिया में कांग्रेस : भक्त चरण दास

बिहार में नई समिति बनाने की प्रक्रिया में कांग्रेस : भक्त चरण दास

Updated on: 16 Apr 2022, 12:40 AM

नई दिल्ली:

बिहार प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा के इस्तीफे के बाद बिहार प्रभारी भक्त चरण दास ने कहा कि प्रदेश में नई समिति बनाने का समय आ गया है। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है।

अन्य राज्यों की तरह बिहार में लगातार कांग्रेस की चुनावी हार और चुनावों में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद गुरुवार को मदन मोहन झा ने दिल्ली पहुंचकर पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और इसके बाद स्पष्ट किया कि उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पद से 6 माह पूर्व ही इस्तीफा दे दिया था।

इसी के बाद शुक्रवार को बिहार के कांग्रेस प्रभारी, भक्त चरण दास ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मदन मोहन झा आए थे। उन्होंने पहले ही इस्तीफा दे दिया था। एमएलसी चुनाव परिणामों के बाद उन्होंने कहा कि कांग्रेस बनाने और नई समिति बनाने का समय आ गया है। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द बनेगी जायेगी।

दरअलस बिहार में कांग्रेस की स्थिति लगातार खराब हो रही, इसके लिए सीधे तौर पर बिहार के प्रदेश मदन मोहन झा को ही केंद्रीय नेतृत्व और पार्टी की ओर से जिम्मेदार माना जा रहा था। वो करीब चार साल से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान संभाल रहे थे।

गौरतलब है कि लगातार पार्टी की स्थिति खराब होने लगातार कार्यकर्ताओं में कमी, चुनावों हार, जिला स्तर पर कमेटियों का गठन न हो पाने की वजह से उन पर सवाल उठ रहे थे। हालांकि मदन मोहन झा ने विधानसभा चुनाव के बाद इस्तीफे की पेशकश तो की थी लेकिन इस्तीफा दिया नहीं था।

जानकारी के मुताबिक मदन मोहन झा और बिहार प्रभारी भक्त चरण दास के बीच मनमुटाव बीच का एक मुख्य कारण माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक दोनों नेताओं के बीच कई नर तीखी नोक झोंक भी हो चुकी है।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.