केजरीवाल ने मंत्रियों से कहा, भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ साक्ष्य जुटाएं
केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व मंत्री (सर्तकता) को शिकायतकर्ता से मिलने व सभी साक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया।'
नई दिल्ली:
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को पांच नौकरशाहों के खिलाफ साक्ष्य जुटाने का आदेश दिया। इसमें मुख्य सचिव अंशु प्रकाश व उनके चार पूर्ववर्ती शमिल हैं।
इन पर एक व्हिसिल ब्लोअर ने भ्रष्ट अधिकारियों से रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व मंत्री (सर्तकता) को शिकायतकर्ता से मिलने व सभी साक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया।'
दिल्ली के सरकारी अस्पताल में काम कर रहे एक व्हिसिल-ब्लोअर चिकित्सक अविनाश कुमार ने इन पांच अधिकारियों के द्वारा कथित तौर गलती को छिपाने को लेकर विवरण व साक्ष्य दिए हैं। अविनाश ने अपनी शिकायत राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री कार्यालय व केंद्रीय सर्तकता आयोग व केंद्रीय जांच ब्यूरो से की है।
Directed Manish Sisodia, Minister (Vigilance), to meet the complainant and get all evidence. pic.twitter.com/sNklAnC09l
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 18, 2018
अविनाश कुमार ने कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ दर्ज की गई सभी शिकायतों को या तो पूछताछ के बिना छोड़ दिया गया है या जिस अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी उन्हें ही भेज दिया गया है।
अविनाश कुमार ने दावा किया, 'मुख्य सचिव जो जीएनसीटीडी के केंद्रीय सर्तकता अधिकारी है, भ्रष्टाचार की जांच को लेकर अनभिज्ञता जाहिर की। उन्होंने जानबूझकर सर्तकता कोण व भ्रष्टाचार की जांच को आगे बढ़ाने से रोक दिया और रिश्वत के बदले भ्रष्टाचार को बचाने का काम किया।'
शिकायतकर्ता ने कहा कि कर मुक्त नकदी की रिश्वत ने सीवीओ को भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने कर्तव्य को करने से रोका।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Pramanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Shri Premanand ji Maharaj: मृत्यु से ठीक पहले इंसान के साथ क्या होता है? जानें प्रेमानंद जी महाराज से
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
May 2024 Vrat Tyohar List: मई में कब है अक्षय तृतीया और एकादशी? यहां देखें सभी व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट