मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- राशन कार्ड रद्द करने पर गरीबों की हाय लगेगी
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 'गरीबों के राशन कार्ड को जान-बूझकर काटने पर भारतीय जनता पार्टी को गरीबों की हाय लगेगी।
नई दिल्ली:
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 'गरीबों के राशन कार्ड को जान-बूझकर काटने पर भारतीय जनता पार्टी को गरीबों की हाय लगेगी।' उन्होंने केंद्र के आदेशों का पालन करने वाले अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। केजरीवाल का यह बयान ट्विटर पर आम आदमी पार्टी (आप) विधायक गुलाब सिंह के उस वीडियो पर आया है जिसमें मटियाला विधानसभा की एक महिला उप राज्यपाल अनिल बैजल से उसे राशन कार्ड उपलब्ध करने के लिए कह रही है जिससे वह अपने दो बच्चों का पेट भर सके। उसका राशन कार्ड रद्द कर दिया गया है।
गुलाब सिंह के ट्वीट को शेयर करते हुए केजरीवाल ने कहा, 'इन सब गरीबों की हाय अफसरों के जरिए जबरदस्ती गरीबों के राशन कार्ड कटवाने वाली भाजपा को लगेगी। उन अफसरों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए जिन्होंने गैरकानूनी तरीके से भाजपा के आदेशों का पालन किया है।'
और पढ़ें: कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गए राहुल गांधी का ट्वीट, बाबा जिसे बुलाते हैं, वही जाता है
दिल्ली सरकार ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में 2.53 लाख राशन कार्डो की पुनर्बहाली के आदेश दिए थे और अधिकारियों को चेतावनी दी थी कि वैध लाभकर्ताओं की भूख से मौत के जिम्मेदार वे खुद होंगे। दिल्ली सरकार ने दावा किया है कि दिल्ली खाद्य आयुक्त ने खाद्य एवं नाआपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन के ऐतराज के बावजूद जुलाई और अगस्त के बीच 2.5 लाख राशन कार्ड कथित रूप से रद्द कर दिए थे।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Pramanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Shri Premanand ji Maharaj: मृत्यु से ठीक पहले इंसान के साथ क्या होता है? जानें प्रेमानंद जी महाराज से
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
May 2024 Vrat Tyohar List: मई में कब है अक्षय तृतीया और एकादशी? यहां देखें सभी व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट