चीन ने भारत को दी धमकी, कहा अगर वियतनाम को मिसाइल बेचा तो अस्थिरता के लिए भारत होगा जिम्मेदार
चीन ने भारत को धमकी देते हुए कहा है कि अगर भारत ने वियतनाम को मिसाइल बेचा तो वो बेकार नहीं बैठेगा।
highlights
- चीन ने भारत को धमकी देते हुए कहा है कि अगर भारत ने वियतनाम को मिसाइल बेचा तो वो चुप नहीं बैठेगा
- चीन ने कहा कि अगर भारत वियतनाम को आकाश मिसाइल देता है तो फिर वह इसके खिलाफ चुप नहीं बैठेगा
नई दिल्ली:
चीन ने भारत को धमकी देते हुए कहा है कि अगर भारत ने वियतनाम को मिसाइल बेचा तो वो चुप नहीं बैठेगा। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स में चीनी सरकार ने एक बयान जारी कर यह बातें कही है।
चीन ने अखबार के जरिए कहा है कि अगर भारत सिर्फ बदला लेने के लिए वियतनाम से सैन्य रिश्ते बढ़ाएगा और उसे आकाश मिसाइल देगा तो इससे इस इलाके में अस्थिरता बढ़ेगी। फिर चीन भी इसके खिलाफ कार्रवाई करने में पीछे नहीं हटेगा।
भारत और वियतनाम के बीच जमीन से हवा में मार करने वाली आकाश मिसाइल को लेकर बातचीत हुई है। आकाश अपनी अचूक मारक क्षमता के लिए जाना जाता है।
ये भी पढ़ें: चीन-अमेरिका ट्रेड वॉर में भारत का अमेरिका की तरफ झुकाव सही फैसला नही: ग्लोबल टाइम्स
चीन ने सरकारी मीडिया के माध्यम से कहा है कि भारत बदले के तहत वियतनाम को मिसाइल की आपूर्ति कर रहा है क्योंकि चीन ने भारत के एनएसजी सदस्यता की दावेदारी का विरोध किया और आतंकी मसूद अजहर पर पाबंदी लगाए जाने के विरोध में वीटो किया था।
दरअसल चीन और वियतनाम के बीच दक्षिणी चीन सागर को लेकर विवाद भी चल रहा है। मिसाइल सौदे को चीन के इसी छटपटाहट के रूप में देखा जा रहा है। चीन ने वियतनाम को भी भारत से ऐसी कोई भी मिसाइल नहीं खरीदने की धमकी दी है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें