logo-image

छत्तीसगढ़ के सुकमा में सीआरपीएफ और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 11 जवान शहीद

मुठभेड़ के बाद नक्सलियों ने कई हथियार और रोडियो सेट्स लूट लिए। पूरे घटना की हालांकि अभी विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है।

Updated on: 11 Mar 2017, 12:39 PM

नई दिल्ली:

छत्तीसगढ़ के सुकमा में शनिवार सुबह पुलिस और नक्सली के बीच मुठभेड़ में 11 जवान शहीद हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक यह मुठभेड़ भेज्जी इलाके में हुई। सुकमा एसपी ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है। इससे पहले नौ जवानों के शहीद होने की खबर आई थी।

शहीद हुए सभी जवान सीआरपीएफ की 219वीं बटालियन के थे और यह घटना सुबह करीब 9 बजे हुई। मुठभेड़ के बाद नक्सलियों ने कई हथियार और रोडियो सेट्स लूट लिए। पूरे घटना की हालांकि अभी विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुकमा में शहीद जवानों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है और घटना पर दुख जताया है। साथ ही उन्होंने घायल जवानों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने गृह मंत्री राजनाथ सिंह से सुकमा की स्थिति पर बात की है। मोदी के मुताबिक राजनाथ सिंह जायजा लेने के लिए सुकमा जाएंगे।

इससे पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने नौ जवानों के शहीद होने की पुष्टि की थी। घायल जवानो का भेज्जी में इलाज चल रहा है। साथ ही उन्हें रायपुर रेफर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: ढोलकल पहाड़ी पर छह फुट लंबी गणेश प्रतिमा मूल स्वरूप में लौटी, पिछले हफ्ते खंडित हुई थी प्रतिमा