Chandrayaan-3 LIVE Updates: जहां उतरेगा चंद्रयान-3 वहां छाया रहता है हमेशा अंधेरा

Chandrayaan-3 LIVE Updates: भारत का चंद्रयान-3 चांद सतह पर उतरने की तैयारी कर चुका है. इसके लिए लैंडर मॉड्यूल चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव को स्कैन कर रहा है. जिससे लैंडिंग के लिए एक ऐसे स्थान को सुनिश्चित किया जा सके जो ऊबड़-खाबड़ ना हो और वहां विक्रम ल

author-image
Suhel Khan
एडिट
New Update
Chandrayaan

Chandrayaan 3( Photo Credit : ISRO)

Chandrayaan-3 LIVE Updates: भारत का चंद्रयान-3 चांद सतह पर उतरने की तैयारी कर चुका है. इसके लिए लैंडर मॉड्यूल चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव को स्कैन कर रहा है. जिससे लैंडिंग के लिए एक ऐसे स्थान को सुनिश्चित किया जा सके जो ऊबड़-खाबड़ ना हो और वहां विक्रम लैंडर आसानी से लैंडिंग कर सके. इसके बाद चंद्रयान-3 डीसेंट ऑपरेशन शुरू करेगा. बता दें कि चंद्रयान-3 के चांद पर लैंड करने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑटोमेटिक है. ऐसे में इसरो इसमें कोई दखल या बदलाव नहीं कर पाएगा और लैंडर अपने हिसाब से ही सुरक्षित स्थान पर लैंड करेगा.

Advertisment

चांद पर लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा

लैंडिंग के लिए चांद की सतह पर ऐसी जगह की तलाश जारी है जहां बोल्डर्स या गहरी खाइयां न हों. बता दें कि चंद्रयान-3 चंद्रमा के साउथ पोल पर 23 अगस्‍त की शाम 6 बजकर 4 मिनट पर लैंड करेगा. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की ओर से चांद पर लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा. जिसे कोई भी देख सकेगा और चांद पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग के ऐतिहासिक पलों का गवाह बन सकेगा.

ये भी पढ़ें: Chandrayaan 3: चांद पर यहां उतरेगा विक्रम लैंडर, इसरो ने शेयर की लैंडिंग साइट की तस्वीरें

14 जुलाई को लॉन्च किया गया था चंद्रयान-3

बता दें कि चंद्रयान-3 को 14 जुलाई 2023 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर लॉन्च किया गया था. इसे शार के एलवीएम-3 से सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया था. इसके बाद चंद्रयान-3 ने अपने सभी चरणों को पूरा किया और ये चांद के पास पहुंच गया. अब सिर्फ चंद्रयान-3 की चांद पर लैंडिंग बाकी रह गई है. बता दें कि चंद्रयान-3 का लिफ्ट-ऑफ भार लगभग 3896 किलोग्राम है. लैंडर और रोवर की मिशन लाइफ लगभग एक लूनर डे यानी पृथ्वी के 14 दिनों के बराबर है.

Source : News Nation Bureau

chandrayaan-3 Chandrayaan-3 LIVE Updates Chandrayaan 3 on Moon chandrayaan 3 landing
      
Advertisment