logo-image

उपचुनाव: 11 राज्यों की सभी 58 विधानसभा सीटों के नतीजे यहां जानिए

मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश समेत देश के 11 राज्यों में 58 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं. अधिकतर राज्यों में भारतीय जनता पार्टी ने जीत का परचम लहराया है.

Updated on: 11 Nov 2020, 11:24 AM

नई दिल्ली:

मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश समेत देश के 11 राज्यों में 58 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं. अधिकतर राज्यों में भारतीय जनता पार्टी ने जीत का परचम लहराया है. बीजेपी के लिए सबसे महत्वपूर्ण मध्य प्रदेश का उपचुनाव था, जहां जीत हार से सत्ता परिवर्तन निकलता. हालांकि मध्य प्रदेश में बीजेपी को बड़ी जीत मिली है, जिसके लिहाज से राज्य में शिवराज सिंह सरकार बनी रहेगी. उत्तर प्रदेश में भी 7 में से 6 सीटें जीतकर बीजेपी ने विधानसभा में अपने सदस्यों को संख्या को और बढ़ा दिया है.

11 राज्यों की 58 सीटों के नतीजे यहां जानिए

हरियाणा- 1 सीट

बरोदा सीट: जीत- इन्दु राज (कांग्रेस), हार- योगेश्वर दत्त (बीजेपी)

तेलंगाना- 1 सीट

डुब्बक सीट: जीत- माधवानेनि रघुनंदन राव (बीजेपी), हार- सोलिपेटा सुजाता (तेलंगाना राष्ट्रीय समिति)

छत्तीसगढ़- 1 सीट

मरवाही सीट: जीत- केके ध्रुव (कांग्रेस), हार- गम्भीर सिंह (बीजेपी)

झारखंड- 2 सीट

बेरमो सीट: जीत- कुमार जय मंगल (कांग्रेस), हार- योगेश्वर महतो (बीजेपी)

दुमका सीट: जीत- बसन्त सोरेन (झामुमो), हार- लोईस मरांडी (बीजेपी)

कर्नाटक- 2 सीट

राजाराजेश्वरीनगर सीट: जीत- मुनिरत्न (बीजेपी), हार- कुसुमा. एच (कांग्रेस)

सिरा सीट: जीत- सी.एम.राजेश गौड़ा (बीजेपी), हार- टीबी जयचंद्र (कांग्रेस)

नागालैंड - 2 सीट

पुंगरो किफिरे सीट: जीत- एस क्यूसूमयु यिम्चुंगर (निर्दलीय), हार- लिरिमांग संगतम (बीजेपी)

दक्षिण अंगामी I सीट: जीत- मेदो योखा (नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी), हार- सेविएली पीटर ज़शुमो (निर्दलीय)

ओडिशा- 2 सीट

बालासौर सीट: जीत- स्वरुप कुमार दास (BJD), हार- मानस कुमार दत्त (बीजेपी)

तिरतोल सीट: जीत- बिजय शंकर दास (BJD), हार- राजकिशोर बेहेरा (बीजेपी)

मणिपुर- 5 में से 4 सीट पर उपचुनाव

लिलोंग सीट: जीत- निर्दलीय उम्मीदवार, हार- एमडी अजीजुल हक खान (कांग्रेस)

सैतू सीट: जीत- ङमथाङ हाओकिप (बीजेपी), हार- लम्तीनथाङ हाओकिप (कांग्रेस)

वांग्जिंग तेंथा सीट: जीत- पाओनम ब्रोजेन सिंह (बीजेपी), हार- मोइराङथेम हेमंत सिंह (कांग्रेस)

बांगोई सीट: जीत- उइनाम लूखोइ सिंह (बीजेपी), हार- खूराइजम लोकेन सिंह (नेशनल पीपुल्‍स पार्टी)

उत्तर प्रदेश- 7 सीट

बांगरमऊ सीट: जीत- श्रीकान्त कटियार (बीजेपी), हार- आरती बाजपेयी (कांग्रेस)

बुलंदशहर सीट: जीत- उषा सिरोही (बीजेपी), हार- मौहम्मद यूनुस (बीएसपी)

देवरिया सीट: जीत- सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी (बीजेपी), हार- ब्रह्माशंकर त्रिपाठी (सपा)

घाटमपुर सीट: जीत- उपेन्‍द्र नाथ पासवान (बीजेपी), हार- कुलदीप संखवार (बीएसपी)

मल्हनी सीट: जीत- लकी यादव (सपा), हार- मनोज कुमार सिंह (बीजेपी)

नौगावां सादात सीट: जीत- संगीता चौहान (बीजेपी), हार- जावेद अब्बास (सपा)

टूंडला सीट: जीत- प्रेमपाल सिंह धनगर (बीजेपी), हार- महाराज सिंह धनगर (सपा)

गुजरात- 8 सीट

अबडासा सीट: जीत- जाडेजा प्रद्युमनसिंह महीपतसिंह (बीजेपी), हार- शांतिलाल सेंघाणी (कांग्रेस)

डांग सीट: जीत- पटेल विजयभाई रमेशभाई (बीजेपी), हार- सुर्यकांतभाई रतनभाई गावित (कांग्रेस)

धारी सीट: जीत- काकडीया जेवी (बीजेपी), हार- सुरेश मनुभाई कोटडीया (कांग्रेस)

गढडा सीट: जीत- आत्माराम मकनभाई परमार (बीजेपी), हार- मोहनभाई शंकरभाई सोलंकी (कांग्रेस)

कपराडा सीट: जीत- जीतुभाई हरजीभाई चौधरी (बीजेपी), हार- बाबुभाई जीवलाभाई पटेल (कांग्रेस)

करजण सीट: जीत- अक्षयकुमार ईश्वरभाई पटेल (बीजेपी), हार- जाडेजा किरिटसिंह दोलुभा (कांग्रेस)

लींबडी सीट: जीत- किरीटसिंह जीतुभा राणा (बीजेपी), हार- खाचर चेतनभाई रामकुभाई (कांग्रेस)

मोरबा सीट: जीत- ब्रिजेश मेरजा (बीजेपी), हार- जयंतीलाल जेराजभाई पटेल (कांग्रेस)

मध्य प्रदेश- 28 सीटें

अम्बाह सीट: जीत- कमलेश जाटव (बीजेपी), हार- सत्‍य प्रकाश सखवार (कांग्रेस)

ग्वालियर सीट: जीत- प्रद्युम्न सिंह तोमर (बीजेपी), हार- सुनील शर्मा (कांग्रेस)

भांडेर सीट: जीत- रक्षा संतराम सरौंनियां (बीजेपी), हार- फूलसिंह बरैया (कांग्रेस)

पोहरी सीट: जीत- सुरेश धाकड़ रांठखेडा (बीजेपी), हार- कैलाश कुशवाह (बीएसपी)

बमोरी सीट: जीत- महेन्द्र सिंह सिसौदिया (बीजेपी), हार- कन्हैयालाल अग्रवाल (कांग्रेस)

अशोक नगर सीट: जीत- जजपाल सिंह (बीजेपी), हार- आशा दोहरे (कांग्रेस)

मुंगावली सीट: जीत- ब्रजेन्‍द्र सिंह यादव (बीजेपी), हार- कन्हईराम लोधी (कांग्रेस)

सुरखी सीट: जीत- गोविन्‍द सिंह राजपूत (बीजेपी), हार- पारूल साहू केशरी (कांग्रेस)

मलहरा सीट: जीत- कुंवर प्रद्युम्‍न सिंह लोधी (बीजेपी), हार- राम सिया भारती (कांग्रेस)

अनूपपुर सीट: जीत- बिसाहू लाल सिंह (बीजेपी), हार- विश्वनाथ सिंह (कांग्रेस)

सांची सीट: जीत- प्रभुराम चौधरी (बीजेपी), हार- मदनलाल चौधरी (कांग्रेस)

हाटपिपल्या सीट: जीत- मनोज नारायणसिंह चौधरी, हार- राजवीर सिंह राजेन्‍द्रसिंह बघेल (कांग्रेस)

मांधाता सीट: जीत- नारायण सिंह पटेल (बीजेपी), हार- उत्तमपाल सिंह (कांग्रेस)

नेपानगर सीट: जीत- सुमित्रादेवी कास्‍डेकर (बीजेपी), हार- रामकिशन पटेल (कांग्रेस)

बदनावर सीट: जीत- राजवर्धनसिंह (बीजेपी), हार- कमलसिंह पटेल (कांग्रेस)

जौरा सीट: जीत- सूबेदार सिंह रजौधा (बीजेपी), हार- पंकज उपाध्याय (कांग्रेस)

सुवासरा सीट: जीत- डंग हरदीपसिंह (बीजेपी), हार- भाई राकेश पाटीदार (कांग्रेस)

सुमावली सीट: जीत- अजबसिंह कुशवाह (कांग्रेस), हार- एदल सिंह कंषाना (बीजेपी)

मुरैना सीट: जीत- राकेश मावई (कांग्रेस), हार- रघुराज सिंह कंषाना (बीजेपी)

दिमनी सीट: जीत- रविन्द्र सिंह तोमर (कांग्रेस), हार- गिर्राज डण्डौतिया (बीजेपी)

गोहद सीट: जीत- मेवाराम जाटव (कांग्रेस), हार- रणवीर जाटव (बीजेपी)

डबरा सीट: जीत- सुरेश राजे (कांग्रेस), हार- इमरती देवी (बीजेपी)

करैरा सीट: जीत- प्रागीलाल जाटव (कांग्रेस), हार- जसमंत जाटव छितरी (बीजेपी)

ब्यावरा सीट: जीत- रामचंद्र दांगी (कांग्रेस), हार- नारायणसिंह पंवार (बीजेपी)

आगर सीट: जीत- विपिन वानखेडे (कांग्रेस), हार- मनोज मनोहर ऊंटवाल (बीजेपी)

मेहगांव सीट: जीत- ओपीएस भदौरिया (बीजेपी), हार- हेमंत कटारे (कांग्रेस)

सांवेर सीट: जीत- तुलसीराम सिलावट (बीजेपी), हार- प्रेमचंद गुड्डू (कांग्रेस)

यह भी पढ़ें: 

LIVE: बिहार जीत का जश्न दिल्ली में बनेगा, PM मोदी पहुंचेंगे BJP हेडक्वार्टर

बिहार चुनाव परिणाम: यहां जानिए आपके क्षेत्र में कौन जीता, कौन हारा