logo-image

बिहार चुनाव परिणाम: यहां जानिए आपके क्षेत्र में कौन जीता, कौन हारा

सभी 243 विधानसभा सीटों के प्राप्त परिणामों में एनडीए ने 125 सीटों पर जीत हासिल कर बहुमत के जादुए आंकड़े के पार कर लिया है.

Updated on: 11 Nov 2020, 09:16 AM

पटना:

बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार बनने जा रही है. सभी 243 विधानसभा सीटों के प्राप्त परिणामों में एनडीए ने 125 सीटों पर जीत हासिल कर बहुमत के जादुए आंकड़े के पार कर लिया है. वहीं विपक्षी दलों के महागठबंधन को 110 सीटें मिली हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक, बिहार में सत्ताधारी एनडीए में शामिल बीजेपी ने 74 सीट, जदयू ने 43 सीट, विकासशील इंसान पार्टी ने 4 सीट और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा ने 4 सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं, विपक्षी महागठबंधन में शामिल आरजेडी ने 75 सीट, कांग्रेस ने 19 सीट, भाकपा माले ने 12 सीट, भाकपा एवं माकपा ने दो-दो सीटों पर जीत दर्ज की है. इस चुनाव में असदुद्दीन औवेसी की पार्टी एआईएमआईएम ने 5 सीटें, चिराग पासवान की पार्टी लोजपा और मायावती की पार्टी बसपा ने एक-एक सीट जीती है. एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार जीतने में सफल रहा है.

यहां जानिए किस सीट से कौन जीता

अगिआंव (अ.जा.)- मनोज मंजिल (भाकपा माले)

आलमनगर- नरेन्द्र नारायण यादव (जदयू)

अलौली (अ.जा.)- रामवृक्ष सदा (आरजेडी)

अलीनगर- मिश्री लाल यादव (वीआईपी)

अमरपुर- जयन्त राज (जदयू)

अमनौर- कृष्‍ण कुमार मंटू (बीजेपी)

अमौर- अखतरुल ईमान (AIMIM)

अररिया- आबिदुर रहमान (कांग्रेस)

आरा- अमरेन्द्र प्रताप सिंह (बीजेपी)

अरवल- महा नंद सिंह (भाकपा माले)

अस्‍थावॉ- जितेंद्र कुमार (जदयू)

अतरी- अजय यादव (राजद)

औराई- राम सूरत कुमार (बीजेपी)

औरंगाबाद- आनन्द शंकर सिंह (कांग्रेस)

बाबूबरही- मीना कुमारी (जदयू)

बछवाड़ा- सुरेन्द्र मेहता (बीजेपी)

बगहा- राम सिंह (बीजेपी)

बहादुरगंज- मोहम्मद अनजार नईमी (AIMIM)

बहादुरपुर- मदन सहनी (जदयू)

बैकुण्‍ठपुर- प्रेम शंकर प्रसाद (राजद)

बायसी- सैयद रुकनुददीन अहमद (AIMIM)

बाजपट्टी- मुकेश कुमार यादव (राजद)

बखरी (अ.जा.)- सुर्यकान्त पासवान (भाकपा)

बख्तियारपुर- अनिरुद्ध कुमार (राजद)

बलरामपुर- महबूब आलम (भाकपा माले)

बनियापुर- केदार नाथ सिंह (राजद)

बांका- राम नारायण मंडल (बीजेपी)

बांकीपुर- नितिन नवीन (बीजेपी)

बनमनखी (अ.जा.)- कृष्ण कुमार ऋषि (बीजेपी)

बाराचट्टी (अ.जा.)- ज्योति देवी (हम पार्टी)

बरारी- बिजय सिंह (जदयू)

बरौली- रामप्रवेश राय (बीजेपी)

बरबीघा- सुदर्शन कुमार (जदयू)

बाढ़- ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह (बीजेपी)

बड़हरा- राघवेन्द्र प्रताप सिंह (बीजेपी)

बड़हरिया- बच्चा पाण्डेय (राजद)

बरूराज- अरुण कुमार सिंह (बीजेपी)

बथनाहा (अ.जा.)- अनिल कुमार (बीजेपी)

बेगूसराय- कुंदन कुमार (बीजेपी)

बेलागंज- सुरेन्द्र प्रसाद यादव (राजद)

बेलदौर- पन्ना लाल सिंह पटेल (जदयू)

बेलहर- मनोज यादव (जदयू)बेल

संड- संजय कुमार गुप्ता (राजद)

बेनीपट्टी-  विनोद नारायण झा (बीजेपी)

बेनीपुर- विनय कुमार चौधरी (जदयू)

बेतिया- रेणु देवी (बीजेपी)

भभुआ- भरत बिन्द (राजद)

भागलपुर- अजीत शर्मा (कांग्रेस)

भोरे (अ.जा.)- सुनील कुमार (जदयू)

विभूतिपुर- अजय कुमार (माकपा)

बिहारीगंज- निरंजन कुमार मेहता (जदयू)

बिहारशरीफ- सुनील कुमार (बीजेपी)

बिहपुर- कुमार शैलेन्द्र (बीजेपी)

बिक्रम- सिद्धार्थ सौरव (कांग्रेस)

बिस्‍फी- हरीभूषण ठाकुर (बीजेपी)

बोचहां (अ.जा.)- मुसाफिर पासवान (वीआईपी)

बोधगया (अ.जा.)- कुमार सर्वजीत (राजद)

ब्रहमपुर- शंम्भू नाथ यादव (राजद)

बक्‍सर- संजय कुमार तिवारी (कांग्रेस)

चैनपुर- जमा खान (बीएसपी)

चकाई- सुमित कुमार सिंह (निर्दलीय)

चनपटिया- उमाकांत सिंह (बीजेपी)

छपरा- सीएन गुप्ता (बीजेपी)

चेनारी (अ.जा.)- मुरारी प्रसाद गौतम (कांग्रेस)

चेरिया बरियारपुर- राजवंशी महतो (राजद)

छातापुर- नीरज कुमार सिंह (बीजेपी)

चिरैया- लाल बाबू प्रसाद गुप्ता (बीजेपी)

दानापुर- रित लाल राय (राजद)

दरौली (अ.जा.)- सत्यदेव राम (भाकपा माले)

दरौंदा- कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह (बीजेपी)

दरभंगा- संजय सरावगी (बीजेपी)

दरभंगा ग्रामीण- ललित कुमार यादव (राजद)

डिहरी- फते बहादुर सिंह (राजद)

ढाका- पवन कुमार जायसवाल (बीजेपी)

धमदाहा- लेशी सिंह (जदयू)

धोरैया (अ.जा.)- भूदेव चौधरी (राजद)

दीघा- संजीव चौरसिया (बीजेपी)

दिनारा- विजय कुमार मण्डल (राजद)

डुमरांव- अजीत कुमार सिंह (भाकपा माले)

एकमा- श्रीकान्त यादव (राजद)

फतुहा- रामानन्द यादव (राजद)

फारबिसगंज- विद्या सागर केशरी (बीजेपी)

गायघाट- निरंजन राय (राजद)

गरखा (अ.जा.)- सुरेन्द्र राम (राजद)

गौड़ाबौराम- स्वर्णा सिंह (वीआईपी)

गया टाउन- प्रेम कुमार (बीजेपी)

घोसी- राम बली सिंह यादव (भाकपा माले)

गोबिन्‍दपुर- मोहम्मद कामरान (राजद)

गोह- भीम कुमार सिंह (राजद)

गोपालगंज- सुबाष सिंह (बीजेपी)

गोपालपुर- नरेन्द्र कुमार नीरज (जदयू)

गोरेयाकोठी- देवेश कान्त सिंह (बीजेपी)

गोविन्‍दगंज- सुनील मणि तिवारी (बीजेपी)

गुरूआ- विनय कुमार (राजद)

हाजीपुर- अवधेश सिंह (बीजेपी)

हरलाखी- सुधांशु शेखर (जदयू)

हरनौत- हरि नारायण सिंह (जदयू)

हरसिद्धि (अ.जा.)- कृष्णनंदन पासवान (बीजेपी)

हसनपुर- तेज प्रताप यादव (राजद)

हथुआ- राजेश कुमार सिंह (राजद)

हायाघाट- राम चन्द्र प्रसाद (बीजेपी)

हिलसा- कृष्णामुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया (जदयू)

हिसुआ- नीतु कुमारी (कांग्रेस)

इमामगंज (अ.जा.)- जीतन राम मांझी (हम)

इस्‍लामपुर- राकेश कुमार रौशन (राजद)

जगदीशपुर- राम विशुन सिंह (राजद)

जाले- जिवेश कुमार (बीजेपी)

जमालपुर- अजय कुमार सिंह (कांग्रेस)

जमुई- श्रेयसी सिंह (बीजेपी)

जहानाबाद- कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव (राजद)

झाझा- दामोदर रावत (जदयू)

झंझारपुर- नीतीश मिश्रा (बीजेपी)

जोकीहाट- शाहनवाज (AIMIM)

कदवा - शकील अहमद खाँ (कांग्रेस)

कहलगांव- पवन कुमार यादव (बीजेपी)

कल्‍याणपुर- मनोज कुमार यादव (राजद)

कल्‍याणपुर (अ.जा.)- महेश्वर हजारी (जदयू)

कांटी- मोहम्मद इसराईल मंसूरी (राजद)

काराकाट- अरुण सिंह (भाकपा माले)

करगहर- संतोष कुमार मिश्र (कांग्रेस)

कसबा-  आफाक आलम (कांग्रेस)

कटिहार- तारकिशोर प्रसाद (बीजेपी)

कटोरिया (अ.ज.जा.)- निक्की हेम्ब्रम (बीजेपी)

केवटी- मुरारी मोहन झा (बीजेपी)

केसरिया- शालिनी मिश्रा (जदयू)

खगड़ि‍या- छत्रपति यादव (कांग्रेस)

खजौली- अरुण शंकर प्रसाद (बीजेपी)

किशनगंज- इजहारुल हुसैन (कांग्रेस)

कोचाधामन- मुहम्मद इज़हार असफी (AIMIM)

कोढ़ा (अ.जा.)- कविता देवी (बीजेपी)

कुचायकोट- अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय (जदयू)

कुम्‍हरार- अरुण कुमार सिन्हा (बीजेपी)

कुढ़नी- अनिल कुमार साहनी (राजद)

कुर्था- बागी कुमार वर्मा (राजद)

कुशेश्‍वरस्‍थान (अ.जा.)- शशिभूषण हजारी (जदयू)

कुटुम्‍बा (अ.जा.)- राजेश कुमार (कांग्रेस)

लखीसराय- विजय कुमार सिन्हा (बीजेपी)

लालगंज- संजय कुमार सिंह (बीजेपी)

लौकहा- भारत भूषण मंडल (राजद)

लौरिया- विनय बिहारी (बीजेपी)

मधेपुरा- चन्द्र शेखर (राजद)

मधुबन- राणा रणधीर (बीजेपी)

मधुबनी- समीर कुमार महासेठ (राजद)

महाराजगंज- विजय शंकर दूबे (कांग्रेस)

महिषी- गुंजेश्‍वर साह (जदयू)

महनार- वीणा सिंह (राजद)

महुआ- मुकेश कुमार रौशन (राजद)

मखदुमपुर (अ.जा.)- सतीश कुमार (राजद)

मनेर- भाई वीरेन्द्र (राजद)

मनिहारी (अ.ज.जा.)- मनोहर प्रसाद सिंह (कांग्रेस)

मांझी- डॉ0 सत्येन्द्र यादव (माकपा)

मढ़ौरा- जितेन्द्र कुमार राय (राजद)

मसौढ़ी (अ.जा)- रेखा देवी (राजद)

मटिहानी- राज कुमार सिंह (लोजपा)

मीनापुर- राजीव कुमार (राजद)

मोहनिया (अ.जा.)- संगीता कुमारी (राजद)

मोहिउद्दीननगर- राजेश कुमार सिंह (बीजेपी)

मोकामा- अनंत कुमार सिंह (राजद)

मोरवा- रणविजय साहू (राजद)

मोतिहारी- प्रमोद कुमार (बीजेपी)

मुंगेर- प्रणव कुमार (बीजेपी)

मुजफ्फरपुर- विजेन्द्र चौधरी (कांग्रेस)

नवीनगर- विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह (राजद)

नालन्‍दा- श्रवण कुमार (जदयू)

नरकटिया- शमीम अहमद (राजद)

नरकटियागंज- रश्मि वर्मा (बीजेपी)

नरपतगंज- जय प्रकाश यादव (बीजेपी)

नाथनगर- अली अशरफ सिद्दिकी (राजद)

नौतन- नारायण प्रसाद (बीजेपी)

नवादा- विभा देवी (राजद)

निर्मली- अनिरुद्ध प्रसाद यादव (जदयू)

नोखा- अनिता देवी (राजद)

ओबरा- ऋषि कुमार (राजद)

पालीगंज- संदीप सौरभ (भाकपा माले)

परबत्‍ता- डॉक्टर संजीव कुमार (जदयू)

परिहार- गायत्री देवी (बीजेपी)

पारू- अशोक कुमार सिंह (बीजेपी)

परसा- छोटे लाल राय (राजद)

पातेपुर (अ.जा.)- लखेंद्र कुमार रौशन (बीजेपी)

पटना साहिब- नन्द किशोर यादव (बीजेपी)

फुलपरास- शीला कुमारी (जदयू)

फुलवारी (अ.जा.)- गोपाल रविदास (सीपीआई माले)

पिपरा- श्यामबाबू प्रसाद यादव (बीजेपी)

पिपरा- रामविलास कामत (जदयू)

पीरपैंती (अ.जा.)- ललन कुमार (बीजेपी)

प्राणपुर- निशा सिंह (बीजेपी)

पूर्णियां- विजय कुमार खेमका (बीजेपी)

रफीगंज- मोहम्मद नेहालउद्‌दीन (राजद)

राघोपुर- तेजस्वी प्रसाद यादव (राजद)

रघुनाथपुर- हरिशंकर यादव (राजद)

राजापाकार (अ.जा.)- प्रतिमा कुमारी (कांग्रेस)

रजौली (अ.जा.)- प्रकाश वीर (राजद)

राजगीर (अ.जा.)- कौशल किशोर (जदयू)

राजनगर (अ.जा.)- रामप्रीत पासवान (बीजेपी)

राजपुर (अ.जा.)- विश्व नाथ राम (कांग्रेस)

रामगढ़- सुधाकर सिंह (राजद)

रामनगर (अ.जा.)- भागीरथी देवी (बीजेपी)

रानीगंज (अ.जा.)- अचमित ऋषिदेव (जदयू)

रक्‍सौल- प्रमोद कुमार सिन्हा (बीजेपी)

रीगा- मोती लाल प्रसाद (बीजेपी)

रोसड़ा (अ.जा.)- बीरेन्द्र कुमार (बीजेपी)

रून्‍नीसैंदपुर- पंकज कुमार मिश्र (जदयू)

रूपौली- बीमा भारती (जदयू)

सहरसा- आलोक रंजन (बीजेपी)

साहेबगंज- राजू कुमार सिंह (वीआईपी)

साहेबपुर कमाल- सत्तानन्द सम्बुद्ध उर्फ ललन (राजद)

सकरा (अ.जा.)- अशोक कुमार चौधरी (जदयू)

समस्‍तीपुर- अख्तरुल इस्लाम शाहीन (राजद)

संदेश- किरण देवी (राजद)

सरायरंजन- विजय कुमार चौधरी (जदयू)

सासाराम- राजेश कुमार गुप्ता (राजद)

शाहपुर- राहुल तिवारी (राजद)

शेखपुरा- विजय कुमार (राजद)

शिवहर- चेतन आनंद (राजद)

शेरघाटी- मंजु अग्रवाल (राजद)

सिकन्‍दरा (अ.जा.)- प्रफुल्ल कुमार मांझी (हम)

सिकटा- वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता (भाकपा माले)

सिकटी- विजय कुमार मंडल (बीजेपी)

सिमरी बख्तिायारपुर- युसुफ सलाहउद्दीन (राजद)

सिंहेश्‍वर (अ.जा.)- चन्द्रहास चौपाल (राजद)

सीतामढ़ी- मिथिलेश कुमार (बीजेपी)

सिवान- अवध विहारी चौधरी (राजद)

सोनवर्षा (अ.जा.)- रत्नेश सादा (जदयू)

सोनपुर- रामानुज प्रसाद (राजद)

सुगौली- शशि भूषण सिंह (राजद)

सुलतानगंज- ललित नारायण मंडल (जदयू)

सुपौल- बिजेन्द्र प्रसाद यादव (जदयू)

सूर्यगढ़ा- प्रहलाद यादव (राजद)

सुरसंड- दिलीप राय (जदयू)

तरैया- जनक सिंह (बीजेपी)

तारापुर- मेवालाल चौधरी (जदयू)

तरारी- सुदामा प्रसाद पुत्र गंगा दयाल साह (भाकपा माले)

तेघड़ा- राम रतन सिंह (भाकपा)

ठाकुरगंज - सउद आलम (राजद)

टिकारी- अनिल कुमार (हम)

त्रिवेणीगंज (अ.जा) - वीणा भारती (जदयू)

उजियारपुर- आलोक कुमार मेहता (राजद)

वैशाली- सिद्धार्थ पटेल (जदयू)

वाल्‍मीकिनगर- धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह (जदयू)

वारिसनगर- अशोक कुमार (जदयू)

वारिसलीगंज- अरुणा देवी (बीजेपी)

वजीरगंज- बीरेन्द्र सिंह (बीजेपी)

जीरादेई- अमरजीत कुशवाहा (भाकपा माले)

राजद इस बार सबसे बड़ी पार्टी, बीजेपी को भी मिला फायदा

राष्ट्रीय जनता दल  (आरजेडी) इस बार के चुनाव में बिहार में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. आरजेडी ने चुनाव में 75 सीटों पर जीत हासिल की है. हालांकि यहां सबसे ज्यादा फायदा बीजेपी को हुआ है, जो आरजेडी के बाद बिहार में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है. बीजेपी को यहां 74 सीटों पर जीत मिली है. इस चुनाव में जदयू को काफी नुकसान झेलना पड़ा है, इस बार के चुनाव में जदयू महज 43 सीटों पर ही जीत हासिल कर सकी है. इसके अलावा असदुद्दीन औवेसी की पार्टी एआईएमआईएम को बड़ा फायदा हुआ है, जो इश चुनाव में 5 सीटें जीतने में कामयाब हुई है.