राम रहीम के बचाव में उतरे बीजेपी सांसद साक्षी महाराज, कहा-नुकसान के लिए कोर्ट भी जिम्मेदार
साक्षी महाराज ने आरोप लगाया कि भारतीय संस्कृति को योजनाबद्ध तरीके से बदनाम किया जा रहा है। गुरमीत राम रहीम को सीबीआई कोर्ट ने 15 साल पुराने बालात्कार मामले में दोषी करार दिया है।
highlights
- राम रहीम को सीबीआई कोर्ट ने रेप का दोषी माना, सोमवार को आएगा फैसला
- बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने राम रहीम का किया है बचाव
नई दिल्ली:
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को रेप का दोषी करार दिए जाने और फैली हिंसा के बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कहा है कि हिंसा के लिए केवल डेरा समर्थक नहीं बल्कि कोर्ट भी जिम्मेदार है।
साथ ही साक्षी महाराज ने आरोप लगाया कि भारतीय संस्कृति को योजनाबद्ध तरीके से बदनाम किया जा रहा है।
साक्षी ने कहा कि कोर्ट करोड़ों भक्तों की बात नहीं सुन रहा है, सिर्फ एक शिकायतकर्ता की बात सुन रहा है। कोर्ट के फैसले पर सवाल उठाते हुए उन्होंने पूछा, 'एक शिकायतकर्ता सही है या करोड़ों भक्त।' साक्षी महाराज ने कहा कि नुकसान के लिए कोर्ट भी जिम्मेदार है।
साक्षी महाराज ने कहा, 'अगर कोई बड़ी घटना होती है तो केवल डेरा के लोग नहीं बल्कि कोर्ट भी जिम्मेदार होगा।'
साथ ही साक्षी महाराज राम रहीम के समर्थन में भी उतर आए हैं। साक्षी महाराज ने कहा कि योजनाबद्ध तरीके से भारतीय संस्कृति को बदनाम करने की कोशिश हो रही है।
If even bigger incidents take place, court will also be responsible not just Dera people: Sakshi Maharaj,BJP MP #RamRahimVerdict pic.twitter.com/10OqrcN5DV
— ANI (@ANI) August 25, 2017
यह भी पढ़ें: जब्त होगी राम रहीम की संपत्ति, नीलामी से होगी नुकसान की भरपाई: पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट
साक्षी महाराज ने कहा, 'रेप का आरोप किसी एक ने लगाया लेकिन उन करोड़ो लोगों की आवाज क्यों नहीं सुनी जा रही जो उनके साथ आज खड़े हैं। यह भारतीय संस्कृति को योजनाबद्ध तरीके से बदनाम करने का षडयंत्र है।'
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सीबीआई कोर्ट ने 15 साल पुराने बालात्कार मामले में दोषी करार दिया है। पंचकुला की सीबीआई कोर्ट 28 अगस्त को राम रहीम को सजा सुनाएगी। उन्हें 7 साल की सजा हो सकती है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Daughter: आलिया-रणबीर की हैप्पी फैमिली वीडियो वायरल, राहा की क्यूटनेस ने जीते दिल
-
Bipasha Basu Anniversary: मॉरिशस में एनिवर्सरी मना रहे हैं बिपाशा बसु और करण ग्रोवर, देखें क्यूट वीडियो
-
Rishi Kapoor Anniversary: 'आप हमेशा साथ हैं...ऋषि कपूर की पुण्यतिथि पर बेटी रिद्धिमा और नीतू कपूर ने किया याद
धर्म-कर्म
-
Hanuman Chalisa Path Significance: बिस्तर पर बैठकर आप भी पढ़ते हैं हनुमान चालीसा, तो जानें इसके चमत्कार
-
Guru Gochar 2024 Kuber Yog: कल इन राशियों में बनने जा रहा है कुबेर योग, अचानक मिलेगा छप्पड़फाड़ धन
-
May Property Purchase Muhurat: मई 2024 में संपत्ति खरीदने के ये हैं 7 शुभ मुहूर्त, आप भी नोट कर लें
-
Love Rashifal 30 April 2024: इन राशियों की लव लाइफ में आएगी बड़ी परेशानी, जानें अपनी राशि का हाल