logo-image

जनसंख्या नियंत्रण कानून की भाजपा की मांग जदयू ने खारिज कर दी

जनसंख्या नियंत्रण कानून की भाजपा की मांग जदयू ने खारिज कर दी

Updated on: 03 Jun 2022, 12:30 PM

पटना:

बिहार में जातीय जनगणना को लेकर एक ओर जहां रास्ता साफ हो गया है वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जनसंख्या नियत्रण पर कानून की मांग की है जिसे उसके सहयोगी पार्टी जदयू ने खारिज कर दी।

राज्य के मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज कुमार बबलू ने मांग कि जातीय जनगणना के साथ बिहार में जनसंख्या नियंत्रण कानून भी बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार में जो जनसंख्या विस्फोट हुआ है, उसे कंट्रोल किया जाए।

बबलू ने कहा कि सड़कों का निर्माण लगातार हो रहे, उनके लेनों में वृद्धि की जा रही है, लेकिन जनसंख्या वृद्धि के कारण सड़कों पर जाम की स्थिति बन जा रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में जनसंख्या नियंत्रण कानून का बनना जरूरी है, जिससे विकास को लोग महसूस कर पाएं।

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस मुद्दे पर कई बार प्रतिक्रिया कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा का प्रसार के साथ ही बढ़ते जनसंख्या पर नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य में जनसंख्या वृद्धि की दर में गिरावट आ रही है।

इससे पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने की मांग कर चुके हैं।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.