logo-image

बिहार: नए लोगों को जोडकर बूथस्तर तक संगठन को मजबूत करने में जुटी भाजपा

बिहार: नए लोगों को जोडकर बूथस्तर तक संगठन को मजबूत करने में जुटी भाजपा

Updated on: 04 Jan 2022, 11:50 PM

पटना:

बिहार में सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग ) के दो बड़े घटक दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल (युनाइटेड) इन दिनों संगठन को मजबूत करने में जुटे हैंे। दोनों दल संगठन को मजबूत और उसके विस्तार को लेकर लगातार रणनीति तैयार करने में लगे हैं।

भाजपा अपने संगठन को ग्रामीणों क्षेत्रों में बूथस्तर तक मजबूत करने में जुटी हैं।

बिहार भाजपा के सभी मोचरें की संयुक्त कार्यसमिति की सोमवार को हुई बैठक में भाजपा के प्रदेश के रणनीतिकारों ने इसके स्पष्ट संकेत दे दिए हैं कि भले ही पार्टी गठबंधन के तहत चुनाव लड़ती रही है, लेकिन संगठन को लेकर वो किसी भी तरह के समझौता करने के मूड में नहीं है।

बैठक में भाजपा को बिहार में और अधिक मजबूत करने और भाजपा का जनाधार बढ़ाने के लिए मंत्र दिया गया।

भाजपा इस बैठक में पहली बार सभी सातों मोर्चा के पदाधिकारियों को एकसाथ बुलाया था। संयुक्त कार्यसमिति की बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए।

बैठक में मंत्री नित्यानंद राय ने दो टूक कहा कि पार्टी को वहां तक पहुंचाना है, जहां से दूसरा कोई दल नहीं दिखे। पार्टी को मजबूत करने के लिए नये लोगों को पार्टी से जोड़ने की सलाह दी गयी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी युवा पदाधिकारी 100 नए कार्यकर्ता खड़ा करने का लक्ष्य रखें। इस दौरान नए लोगों को पार्टी से जोडें।

पार्टी के रणनीतिकारों ने केंद्र सरकार के कार्यों को गांव-गांव तथा जन-जन तक पहुंचाने के लिए भी मोर्चा के कार्यकतार्ओं से अपील की गई।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बूथों तक पार्टी को मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सभी मोर्चा प्रत्येक मंडल में 100 नए लोगों को पार्टी से जोडे और सभी मोर्चो को सभी बूथों तक मजबूत बनाने का प्रयास करने पर बल देने की जरूरत है।

बिहार को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर भी मोर्चा को लेकर प्रयास करने की जरूरत पर बल दिया गया।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.