नीतीश कुमार के इस्तीफे से कांग्रेस व्यक्त की गहरी निराशा
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे महागठबंधन में शमिल कांग्रेस ने गहरी निराशा व्यक्त की है।
नई दिल्ली:
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे महागठबंधन में शमिल कांग्रेस ने गहरी निराशा व्यक्त की है। पार्टी ने कहा है कि वो गठबंधन के दलों में उपजे मतभेद को दूर करने की कोशिश करेगी।
पार्टी प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, 'बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की खबर से हमें गहरी निराशा हुई है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में हम, खासतौर से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी के भीतर नीतीश कुमार के लिए एक राजनेता के रूप में बहुत सम्मान है।'
उन्होंने कहा, 'बिहार के लोगों ने महागठबंधन को उसकी नीतियों, सिद्धांतों और सामूहिक नेतृत्व के आधार पर पांच साल का जनादेश दिया था। लोगों ने बीजेपी और मोदी जी के बिहार के अपमान करने के खिलाफ वोट दिया था।'
सुरजेवाला ने कहा, 'हम लगातार कोशिश करेंगे कि बिहार के लोगों द्वारा पांच साल के लिए दिए गए जनादेश का पूरी तरह सम्मान किया जाए। जो भी वैचारिक मतभेद पैदा हुए हैं, उन्हें हम आपस में सौहाद्र्रपूर्ण तरीके से बातचीत कर दूर करने की कोशिश करने की कोशिश करेंगे।'
और पढ़ें: पीएम मोदी ने नीतीश को दी बधाई, बीजेपी-जेडीयू के बीच कैसे बढ़ी दोस्ती
नीतीश कुमार ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कहा था कि मौजूदा माहौल में काम करने में मुश्किल हो रहा था, इसलिए राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा।
इसके साथ ही बिहार की 20 महीने पुरानी महागठबंधन की सरकार गिर गई। महागठबंधन में नीतीश की पार्टी जनता दल (युनाइटेड) के अलावा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस शामिल थीं।
और पढ़ें: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और स्मृति ईरानी गुजरात से आएंगे राज्यसभा
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Pramanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Shri Premanand ji Maharaj: मृत्यु से ठीक पहले इंसान के साथ क्या होता है? जानें प्रेमानंद जी महाराज से
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
May 2024 Vrat Tyohar List: मई में कब है अक्षय तृतीया और एकादशी? यहां देखें सभी व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट