यूपी चुनाव: ग़ाज़ियाबाद रैली में पीएम मोदी बोले- बीजेपी सरकार बनी तो किसानों की जमीन हड़पने वाले जाएंगे जेल
देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी दादरी में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
नई दिल्ली:
पश्चिमी यूपी में 11 फरवरी को मतदान होना है। जिसको देखते हुए सभी राजनीतिक दल ज़ोर शोर से प्रचार प्रसार कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को ग़ाज़ियाबाद के कमला नेहरू नगर ग्राउंड में विजय शंखनाद रैली को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा पार्टी उम्मीदवार समेत कई नेता भी शामिल हैं।
मोदी लाइव अपडेट्स
# अखिलेश जी, आपने पिताजी का क्या किया, चाचाजी का क्या किया, बाहुओं भतीजों भाइयों का क्या किया, वो जनता जानती है।
# हिम्मत हो, नेक इरादे हो तो आप उत्तर प्रदेश में अच्छी कानून व्यवस्था कर सकते हो।
# जब उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार थी तो सारे गुंडागर्दी करने वाले लोग या तो जेल में थे या सीधे हो गए थे।
# यूपी में महिलाएं शाम में घर से बाहर नहीं निकल सकती, और बच्चियां स्कूल के लिए नहीं निकल सकती हैं। ये प्रदेश का कितना बड़ा दुर्भाग्य है।
# उत्तर प्रदेश हिंदुस्तान का उत्तम प्रदेश बन सकता है अगर सही सरकार चुनी जाये।
# मोदी को जितनी गाली देना है तो दो लेकिन पाँच मिनट अपने काम का हिसाब देने के लिए तो तैयार हो जाओ।
# मैं अपने काम का हिसाब देता हूं, 1 करोड़ 80 लाख परिवारों को गैस कनेक्शन दिया।
# हमने तय किया है, बीजेपी की सरकार बनते ही, जमीन लूटने वालो के खिलाफ एक स्पेशल टास्क फ़ोर्स बनाया जायेगा।
# सपा हो या बसपा, कांग्रेस ने तो पुरे देश को डुबाया और वो भी भी डूब गए। अखिलेश जी इतने डरे हुए हैं कि जो मिले गले मिला लेते है।
# हमने तय किया है, बीजेपी की सरकार बनते ही, जमीन लूटने वालो के खिलाफ एक स्पेशल टास्क फ़ोर्स बनाया जायेगा।
# गाजियाबाद का ऑडिट होना चाहिए, लेकिन सपा सरकार कह रही है हम CAG से ऑडिट नहीं कराएंगे।
# मैं छोटे व्यापारियों को कहना चाहता हूं, मेरी सरकार बनते ही आपकी सुरक्षा की गारंटी मेरी होगी।
# किसानों की जमीन लेने वालों को जेल भेजना होगा, किसानों को जमीन लौटाना है।
# भाजपा की सरकार बनते ही उनके खिलाफ एक स्पेशल पुलिस यूनिट बनाई जाएगी और जमीन वापस कराया जाएगा।
# मैंने कानून बना दिया। अब कोई बिलडर अपनी मनमानी नहीं कर सकता है अगर करेगा तो जेल जाएगा।
# भारत सरकार फसल बीमा योजना लाई, इसके अनुसार पैदावार के हिसाब से पैसा मिलेगा।
# फसल काटने के बाद भी अगर फसल बर्बाद हो जाती है तो भी बीमा का पैसा मिलेगा।
# उत्तर प्रदेश की सरकार किसानों के उत्पदान का सिर्फ 3% ही खरीदती है। बाकि किसानों को उनके नसीब पर छोड़ दिया जाता है।
# हरियाणा किसानों की 60% खरीदी करता है। जब भाजपा की सरकारें खरीद सकती है तो आप तो आप सिर्फ 3% क्यों खरीदते हो।
# ये लड़ाई विकास और विनाश के बीच की लड़ाई है। उनका विनाश का रास्ता देख लिया अब भाजपा का विकास का रास्ता चुनें।
वहीं देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी दादरी में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। पश्चिमी यूपी में पहले दो चरणों 11 और 15 फरवरी को चुनाव होने जा रहे हैं। पहले चरण के मतदान में मेरठ-सहारनपुर मंडल की आठ जिलों की 73 सीटों पर वोटिंग होगी।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
TMKOC के को-स्टार समय शाह को याद आई सोढ़ी की आखिरी बातचीत, डिप्रेशन की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
-
The Lion King Prequel Trailer: डिज़्नी ने किया सिम्बा के पिता मुफासा की जर्नी का ऐलान, द लायन किंग प्रीक्वल का ट्रेलर लॉन्च
-
Priyanka Chopra: शूटिंग के बीच में प्रियंका चोपड़ा नेशेयर कर दी ऐसी सेल्फी, हो गई वायरल
धर्म-कर्म
-
Weekly Horoscope 29th April to 5th May 2024: सभी 12 राशियों के लिए नया सप्ताह कैसा रहेगा? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
-
Varuthini Ekadashi 2024: शादी में आ रही है बाधा, तो वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर दान करें ये चीज
-
Puja Time in Sanatan Dharma: सनातन धर्म के अनुसार ये है पूजा का सही समय, 99% लोग करते हैं गलत
-
Weekly Horoscope: इन राशियों के लिए शुभ नहीं है ये सप्ताह, एक साथ आ सकती हैं कई मुसीबतें