logo-image

अरुण जेटली को अमित शाह ने सौंपा नया प्रभार, दी गुजरात चुनाव की जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने विधानसभा चुनावों को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। पार्टी ने अरुण जेटली को गुजरात का चुनाव प्रभारी बनाया गया है।

Updated on: 24 Aug 2017, 05:51 PM

नई दिल्ली:

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने विधानसभा चुनावों को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने अरुण जेटली को गुजरात का चुनाव प्रभारी बनाया गया है।

वहीं सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत को हिमाचल प्रदेश का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। केंद्रीय मानव संशाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को कर्नाटक का प्रभार दिया गया है।

अमित शाह ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, निर्मला सीतारमण, जीतेंद्र चौधरी और पीपी चौधरी को गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए उप-प्रभारी बनाया है।

वहीं शाह ने पीयूष गोयल को कर्नाटक विधानसभा चुनाव का उप-प्रभारी बनाया है।

आपको बता दें कि इसी साल के अंत में गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं जिसको लेकर बीजेपी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव होने हैं।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें