logo-image

आंध्र प्रदेश : राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने अंतरिक्ष में जाने वालीं सिरिशा बंदला की सराहना की

आंध्र प्रदेश : राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने अंतरिक्ष में जाने वालीं सिरिशा बंदला की सराहना की

Updated on: 12 Jul 2021, 02:10 PM

अमरावती:

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री वाई.एस.जगन मोहन रेड्डी ने भारतीय अमेरिकी सिरीशा बंदला की अंतरिक्ष में उड़ान भरने की सराहना की है।

रेड्डी ने रविवार रात कहा, यह राज्य के लिए गर्व का क्षण था क्योंकि गुंटूर में जन्मे बंदला ने वर्जिन गेलेक्टिक स्पेस फ्लाइट से उड़ान भरी थी।

उन्होंने कहा कि 34 वर्षीय एयरोनॉटिकल इंजीनियर ने काफी शानदार उपलब्धि हासिल की। उन्होंने एक नया मुकाम हासिल किया है।

हरिचंदन ने उनकी सफलता की कामना की। राज्यपाल ने कहा, मैं उनकी सफलता की कामना करता हूं, जो अंतरिक्ष में जाने वाली पहली तेलुगू लड़की और तीसरी भारतीय मूल की महिला हैं।

बंदला के दादा वेंकट नरसैय्या ने तेनाली में स्थित अपने घर पर अपनी पोती के अंतरिक्ष में कदम रखने के पल का आनंद लिया।

नरसैय्या और उनकी पत्नी रमा देवी ने अमेरिका जाने से पहले बचपन में बंदला की देखभाल की थी। अपनी खुशी जाहिर करते हुए नरसैय्या ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि बंदला अंतरिक्ष तक का सफर तय करेगी। वह वाकई में एक बहुत बहादुर लड़की है।

रविवार को बंदला ने रिचर्ड ब्रैनसन और अन्य लोगों के साथ वर्जिन गेलेक्टिक मिशन के तहत अंतरिक्ष में पहुंचकर कुछ देर के लिए ठहरीं और फिर सुरक्षित रूप से इनकी टीम वापस धरती पर लौट आई।

इस सफर में उनकी भूमिका एक शोधकर्ता की थी।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.