संघ मुख्यालय में RSS प्रमुख मोहन भागवत से मिले BJP प्रेसिडेंट अमित शाह, भैयाजी जोशी के साथ भी हुई बैठक
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रेसिडेंट अमित शाह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) मुख्यालय जाकर संघ प्रमुख मोहन भागवत और अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात की।
highlights
- अमित शाह ने संघ मुख्यालय जाकर RSS प्रमुख मोहन भागवत से की मुलाकात
- शाह से पहले केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने भी संघ मुख्यालय जाकर भागवत से मुलाकात की
नई दिल्ली:
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रेसिडेंट अमित शाह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) मुख्यालय जाकर संघ प्रमुख मोहन भागवत और अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात की।
शाह और भागवत की मुलाकात करीब चार घंटे से अधिक चली। भागवत के साथ उन्होंने संघ के महासचिव भैयाजी जोशी से भी मुलाकात की।
इससे पहले केंद्रीय मंत्री उमा भारती और वरिष्ठ नेता उमा भारती ने भी भागवत से मुलाकात की।
हाल ही में विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के प्रमुख चुने गए विष्णु सदाशिव कोकजे ने भी संघ मुख्यालय का दौरा किया। शाह ने पिछले महीने भी संघ मुख्यालय का दौरा किया था।
शाह ने वैसे समय में संघ मुख्यालय का दौरा किया है जब बीजेपी ने कर्नाटक चुनाव के लिए आरएसएस से मदद मांगी है।
वहीं पूर्वोत्तर के तीन राज्यों विशेषकर वामपंथ का गढ़ माने जाने वाले त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत में अहम रणनीतिक भूमिका निभाने वाले राम माधव को अब पार्टी ने कर्नाटक चुनाव की जिम्मेदारी सौंप दी है।
सूत्रों के मुताबिक पार्टी में महासचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे राम माधव को अब कर्नाटक में पार्टी की जीत को सुनिश्चित करने का कमान सौंपा गया है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से बीजेपी में आए राम माधव के सियासी कद का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है, उन्हें पूर्वोत्तर और जम्मू-कश्मीर का प्रभार सौंपा गया है।औ
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Vastu Tips: पर्स में रख लें ये 5 चीजें, नोटों से भरा रहेगा बटुआ, मां लक्ष्मी भी होंगी खुश!
-
Career Weekly Rashifal: इस हफ्ते इन राशियों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में तरक्की, आपके कदम चूमेगी कामयाबी
-
Ravivar ki Aarti: सूर्यदेव की आरती के साथ इस स्तुति और मंत्र का करें जाप, होगा महालाभ
-
Ravivar Ke Upay: रविवार को जरूर करें ये चमत्कारी उपाय, कुछ ही दिनों में बदल जाएगी किस्मत