बाम्बे हाईकोर्ट की दखल के बाद MSRTC की हड़ताल खत्म, सेवाएं आज से होंगी सामान्य
वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर चार दिनों से चल रही हड़ताल को वापस ले लिया गया है। शुक्रवार को बॉम्बे हाई कोर्ट ने हड़ताल को अवैध करार देते हुए उसे वापस लेने के आदेश दिया था।
नई दिल्ली:
वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर चार दिनों से चल रही हड़ताल को वापस ले लिया गया है। शुक्रवार को बॉम्बे हाई कोर्ट ने हड़ताल को अवैध करार देते हुए उसे वापस लेने के आदेश दिया था।
हाई कोर्ट का आदेश आने के बाद देर रात हुई एमएसआरटीसी यूनियन की कोर कमिटी ने बैठक कर हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया।
बॉम्बे हाई कोर्ट ने एमएसआरटीसी की हड़ताल पर कड़ा रुख अख्तियार किया था और आदेश दिया था कि इसे तुरंत वापस लिया जाए।
एमएसआरटीसी की हड़ताल को खत्म करने के लिये राज्य की फडणवीस सरकार हड़ताल ने कई बार बातचीत की थी लेकिन वो हड़ताल को खत्म करवा पाना में असफल रही।
दिवाली से ठीक पहले हुए इस हड़ताल के कारण पूरे महाराष्ट्र में लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दीवाली के मौके पर लोगों को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ी थी।
और पढ़ें: राहुल के वार पर स्मृति का पलटवार कहा- लगे रहो फिर भी हारोगे गुजरात
सरकार ने यूनियन को अल्टीमेटम भी दिया था लेकिन हड़ताल खत्म करवा पाई थी। हाई कोर्ट ने राज्य सरकार की खिंचाई भी की और कहा कि हड़ताल को रोकने के लिए सरकार की तरफ से उचित कदम नहीं उठाए गए।
और पढ़ें: मुंबई में लड़की से कथित छेड़छाड़, विरोध करने पर उसके साथ की मारपीट
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन इस शुभ मुहूर्त में खरीदें सोना, फिर ऐसे करें उसकी पूजा
-
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार क्या है मनुष्य का असली धर्म, यहां जानिए
-
Rajarajeshwar Temple: राजराजेश्वर मंदिर की क्या है खासियत जहां पीएम मोदी ने टेका माथा
-
Amavasya Ke Totke: दुश्मनों से हैं परेशान या कोई फैला रहा है नेगेटिव एनर्जी, तो आज रात करें ये उपाय