/newsnation/media/media_files/2026/03/04/iran-israel-war-2026-03-04-11-14-27.jpg)
मध्य पूर्व में जंग जारी Photograph: (AFP)
US-Israel Attack Iran: मध्य पूर्व हालात अभी भी बेहद खराब है. खाड़ी के कई देश युद्ध की आग में झुलस रहे हैं. अमेरिका और इजरायल लगातार ईरान पर हमले कर रहे हैं. इस बीच विदेश मंत्रालय (MEA) ने खाड़ी के देशों में फंसे लोगों के लिए स्पेशल कंट्रोल रूम बनाया है. इसके साथ ही हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं. जिससे खराब हालातों में वे इन नंबर पर कॉल कर मदद मांग सकें.
विदेश मंत्रालय ने बुधवार को ये निर्णय पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र की मौजूदा स्थिति को देखते हुए लिया है. ये स्पेशल कंट्रोल रूम नई दिल्ली में बनाया गया है. यह कंट्रोल रूम में सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक काम होगा. जिसका उद्देश्य भारतीय नागरिकों की मदद करना और क्षेत्र में बदलती स्थिति से संबंधित उनके सवालों के जवाब देना है.
A Special Control Room has been set up in the Ministry of External Affairs in view of the current situation in West Asia and the Gulf region: MEA Spokesperson Randhir Jaiswal pic.twitter.com/LU0PglLCYd
— ANI (@ANI) March 4, 2026
इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं ले सकते हैं जानकारी
1800118797 (Toll Free)
+91 11 2301 2113
+91 11 2301 4104
+91 11 2301 7905
खाड़ी के देशों में स्थित भारतीय दूतावासों के आपातकालीन नंबर
बहरीन: +973 39418071
ईरान: +98 9128109115 / +98 912810910 / +98 912810910 / +98 932179359
इराक: +964 771 651 1185 / +964 770444 4899
इज़राइल: +972 54 7520711 / +972 54 2428378
जॉर्डन: +962 770 422 276
कुवैत: +965 65501946
लेबनान: +961 76860128
ओमान: +968 98282270 (व्हाट्सएप) / 80071234
कतर: +974 55647502
रामल्लाह, फ़िलिस्तीन: +970 592916418
सऊदी अरब (रियाद): +966 11 4884697 / 800 247 1234
सऊदी अरब (जेद्दा): +966 126648660 / +966 12 2614093
संयुक्त अरब अमीरात: +971 543090571 (व्हाट्सएप) / 800 46342
शनिवार को किया था इजरायल-यूएस ने ईरान पर हमला
बता दें कि इजरायल और अमेरिका ने शनिवार (28 फरवरी) को संयुक्त रूप से ईरान पर हमला किया था. इन हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई. इनके अलावा ईरान के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इन हमलों में मारे गए. दोनों देशों ने इसे एक बड़ा सैन्य अभियान बताया. ईरानी सरकारी मीडिया ने भी खामेनेई की मौत की पुष्टि की. खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने खाड़ी के देशों में स्थिर अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला कर दिया.
ये भी पढ़ें: ट्रंप या नेतन्याहू, किसकी वजह से हुआ ईरान पर हमला, जानें क्या बोले अमेरिका और इजरायल
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us