मेघालय: अवैध कोयला खदान में धमाका, 18 मजदूर की मौत; कई लोगों के फंसे होने की आशंका

नॉथ ईस्ट स्टेट मेघालय से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है. यहां एक अवैध कोयला खदान में गुरुवार को भीषण धमाका हुआ. इसमें 16 मजदूरों की मौत हो गई.

नॉथ ईस्ट स्टेट मेघालय से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है. यहां एक अवैध कोयला खदान में गुरुवार को भीषण धमाका हुआ. इसमें 16 मजदूरों की मौत हो गई.

author-image
Mohit Saxena
New Update
khadhan

Meghalaya Coal Mine Blast: पूर्वोत्तर राज्य मेघालय से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है. यहां एक कोयला खदान में धमाके में कई मजदूरों की मौत हो गई. कई लोग अभी भी फंसे बताए जा रहे हैं. आधिकारिक रूप से मिली जानकारी के तहत मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले में गुरुवार को ‘अवैध' कोयला खदान में विस्फोट होने से 18 मजदूरों की मौत हो गई. वहीं कई घायलों के फंसे होने की आशंका है.

Advertisment

पुलिस ने बताया कि यह घटना थांगस्कू इलाके में हुई और बचाव दल तलाशी अभियान चला रहे हैं.  अब तक 16 शव बरामद किए हैं. विस्फोट के वक्त खदान के अंदर मौजूद लोगों की संख्या के बारे में सटीक जानकारी नहीं है. खदान में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है.

खदान में गैस रिसाव की आशंका

शुरुआती तौर पर खदान में गैस रिसाव या तकनीकी खामी को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है. जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट कारण का पता चल पाएगा. मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने कहा, "...पूर्वी जयंतिया हिल्स में एक अवैध कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट हुआ। यह घटना आज सुबह लगभग 11 बजे हुई। मौजूदा रिपोर्टों के अनुसार, इस विस्फोट में लगभग 18 लोगों की मौत हो गई है। एक व्यक्ति घायल है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसडीआरएफ की एक टीम और एनडीआरएफ के कई जवान घटनास्थल पर मौजूद हैं। पूर्वी जोन के आईजी समेत पुलिस विभाग भी घटनास्थल पर है। खनन विभाग के अधिकारी भी वहां मौजूद हैं। स्थानीय प्रशासन भी वहां मौजूद है..." 

सभी खनिक खनन के लिए आवेदन करेंगे

मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने कहा, "...किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के लिए जो भी जिम्मेदार है, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हम इसमें शामिल किसी को भी बख्शेंगे नहीं। लेकिन साथ ही, वैज्ञानिक खनन शुरू होने के साथ, यह उम्मीद की जाती है कि सभी खनिक खनन के लिए आवेदन करेंगे। अब उनके पास विकल्प है। ये ऐसी चीजें हैं जिन्हें अब बर्दाश्त नहीं किया जा सकता...हम आगे की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, जिसके आधार पर मैं प्रेस के साथ नियमित संपर्क में रहूंगा..."

ये भी पढ़ें:  कोरियन गेम की लत में तीन बहनों के आत्महत्या मामले में नया खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मारपीट की बात सामने आई

Advertisment