/newsnation/media/media_files/2026/02/05/building-2026-02-05-13-21-20.jpg)
building
बीत दिनों उत्तर प्रदेश के गाजियबाद से दिल दहलाने देने वाली घटना में तीन नाबालिग बहनों ने इमारत की नौवीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी थी. अब इसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है. इसमें पता चला कि उनके साथ मारपीट हुई है. मरने वालों का नाम निशिका (16 साल), प्राची (14 साल) और पाखी (12 साल) है. तीन मौतों ने हर किसी को हैरान दिया है. इस घटना के कारणों को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है. सामूहिक सुसाइड के कारण की जांच शुरू की गई है. पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची. मामले जांच जारी है. मौत की शुरुआती वजह तीनों के गोमिंग ऐप का शिकार होना बताया गया जा रहा है. पुलिस ने छात्राओं की सुसाइड नोट वाली डायरी को बरामद किया है. उन्होंने ट्रू लाइफ स्टोरी का नाम दिया है.
कौन थीं तीन बहनें?
तीनों सगी बहनें थीं और अपने पिता चेतन कुमार के संग भारत सिटी के B-1 टावर, फ्लैट नंबर 907 में निवासी करती थीं. बताया जा रहा है कि तीनों नाबालिग थीं. पढ़ाई के साथ-साथ मोबाइल और ऑनलाइन गेमिंग की की दुनिया में काफी वक्त से लिप्त थीं. परिवार अन्य भाई-बहन भी हैं. मगर तीनों लगाव काफी गहरा था.
कैसे हुआ हादसा?
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि तीनों बहनें देर रात एक साथ नौवीं मंजिल की बालकनी तक पहुंचीं. वहां उन्होंने रेलिंग पार करने के लिए दो स्टेप वाली सीढ़ी का उपयोग किया. इसके बाद एक-एक कर तीनों ने नीचे छलांग लगाई. इस बीच घर के अन्य सदस्य गहरी नींद में थे. किसी को इसकी बिल्कुल भी भनक नहीं लगी. कुछ ही सेकेंड में तीनों बच्चियों की जा गिरीं. उनकी मौत हो गई.
एक पन्ने का सुसाइड नोट बरामद
पुलिस को मौका-ए-वारदात से एक पन्ने का सुसाइड नोट बरामद हुआ है. उस नोट पर एक डायरी का भी जिक्र किया गया है. इसमें लिखा था- 'Mummy Papa Sorry'. पुलिस के अनुसार, बच्चियों के कमरे से मिली डायरी भावनात्मक बातें लिखी हैं. नोट और डायरी को जांच का अहम भाग माना गया है.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us