मेघालय अवैध कोयला खदान ब्लास्ट पर राष्ट्रपति, PM मोदी सहित कई नेताओं ने जताया दुख, मुआवजे का भी किया ऐलान

Meghalaya Coal Mine Blast: मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स में अवैध कोयला खदान में विस्फोट से 18 मजदूरों की मौत हो गई. पीएम और मुख्यमंत्री ने मुआवजे की घोषणा की है.

Meghalaya Coal Mine Blast: मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स में अवैध कोयला खदान में विस्फोट से 18 मजदूरों की मौत हो गई. पीएम और मुख्यमंत्री ने मुआवजे की घोषणा की है.

author-image
Yashodhan Sharma
New Update
meghalaya coal mine blast

meghalaya coal mine blast Photograph: (ANI X post)

Meghalaya Coal Mine Blast: मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले में गुरुवार को एक अवैध कोयला खदान में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया. इस दर्दनाक हादसे में अब तक 18 मजदूरों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. आशंका जताई जा रही है कि विस्फोट के वक्त खदान के अंदर और भी मजदूर मौजूद थे, जो अब भी फंसे हो सकते हैं. राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है.

Advertisment

अब तक 18 शव बरामद

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आई नोंगरंग के मुताबिक यह हादसा थांगस्कू इलाके में हुआ. उन्होंने बताया कि अब तक 18 शव बरामद किए जा चुके हैं, लेकिन खदान में उस समय कुल कितने लोग काम कर रहे थे, इसकी सटीक जानकारी अभी सामने नहीं आ पाई है. इसी वजह से मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता.

पीएम मोदी ने जताया दुख

हादसे पर देश के शीर्ष नेताओं ने गहरा दुख जताया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए आर्थिक मदद की घोषणा की है. प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से हर मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी, जबकि घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी.

प्रदेश सरकार ने किया 3 लाख मुआवजे का ऐलान

मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने भी इस हादसे को बेहद दुखद बताया और राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 3 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है. उन्होंने प्रशासन को राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं.

गृह मंत्री ने ली हालातों की जानकारी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा से फोन पर बात कर हालात की जानकारी ली और केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया. वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इस हादसे पर शोक जताते हुए कहा कि वह शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हैं.

उपराष्ट्रपति ने भी व्यक्त की संवेदनाएं

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भी इस दुर्घटना को बेहद दुखद बताते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं. फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता खदान में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना और पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता पहुंचाना है.

यह भी पढ़ें: मेघालय: अवैध कोयला खदान में धमाका, 18 मजदूर की मौत; कई लोगों के फंसे होने की आशंका

coal mine blast Meghalaya
Advertisment