Mata Vaishno Devi Temple: पांच सालों में तीर्थयात्रियों के दान में कई गुना बढ़ोतरी, 170 करोड़ रुपये का डोनेशन

Mata Vaishno Devi Temple: माता वैष्णों देवी मंदिर में तीर्थयात्रियों 5 वर्षों में सबसे अधिक दान दिया. यह दान 171.90 करोड़ तक पहुंच गया. 

Mata Vaishno Devi Temple: माता वैष्णों देवी मंदिर में तीर्थयात्रियों 5 वर्षों में सबसे अधिक दान दिया. यह दान 171.90 करोड़ तक पहुंच गया. 

author-image
Mohit Saxena
New Update
Vaishno Devi temple

Mata Vaishno Devi Temple (social media)

Mata Vaishno Devi Temple: माता वैष्णों देवी मंदिर (Mata Vaishno Devi Temple) में तीर्थयात्रियों के दान में 5 वर्षों में काफी वृद्धि देखने को मिली है. माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अनुसार, जम्मू और कश्मीर में माता वैष्णों देवी मंदिर में तीर्थयात्रियों ने जमकर दान किया. वित्तीय वर्ष 2024-25 में यह 171.90 करोड़ तक पहुंच गया है. ये 2020-21 में कम था. यह 63.85 करोड़ रुपये बताया गया. इसी दौरान मंदिर में सोने का चढ़ावा भी 9 किलोग्राम से बढ़ा है. यह 27.7 किलोग्राम और चांदी 753 किलोग्राम से बढ़कर 3,424 किलोग्राम तक पहुंच गई है. 

Advertisment

171.90 करोड़ रुपये दान 

जम्मू के एक आरटीआई कार्यकर्ता की ओर से यह याचिका दायर की गई. इसका जवाब देते हुए श्राइन बोर्ड ने  कहा कि वित्त वर्ष 2020-21 में दान या भेंट के रूप में 63.85 करोड़ रुपये मिले. वहीं वित्त वर्ष 2021-22 में 166.68 करोड़ रुपये पाए. वित्त वर्ष 2022-23 में 223.12 करोड़ रुपये का दान हुआ. वहीं 2023-24 में  231.50 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2024-25 में 171.90 करोड़ रुपये दान में पाए. 

कोरोना काल में 17.20 लाख तीर्थ यात्री पहुंचे 

कोरोना काल में मात्र 17.20 लाख तीर्थ यात्री यहां पर पहुंचे. इस दौरान पांच महीने तक यह बंद रहा. 16 अगस्त 2020 को तीर्थ यात्रियों के लिए इसे ​दोबारा से खोल दिया गया. 

1986 में स्थापित हुआ श्राइन बोर्ड 

1986 से श्राइन बोर्ड के हाथ में मंदिर का प्रबंधन है. यहां पर हर वर्ष तीर्थ यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है. 2012 में 1.04 करोड़ के उच्च स्तर को यह छू गया. वहीं बीते वर्ष यह 1.01 करोड़ तक थी. आंकड़ों के अनुसार, 2021 में मंदिर में तीर्थ यात्रियों आगमन 55.88 लाख के करीब था. वहीं 2022 में 91.25 लाख,   2023 में 95.22 लाख और 2024 में 94.84 लाख यात्रियों की संख्या थी.

ये भी पढे़ं: Sambhal Jama Masjid: संभल जामा मस्जिद में शुरू हुआ रंगाई-पुताई का काम, मौके पर ASI की टीम कर रही निगरानी

Shri Mata Vaishno Devi Temple Mata Vaishno Devi Temple Devotees in Mata Vaishno Devi Temple
      
Advertisment