नारियल भूमि का नाम क्यों किया गया 'केरलम', ऐतिहासिक फैसले के पीछे भाषाई गौरव या राजनीति?

Kerala Name Change:केंद्र सरकार के अनुसार यह बदलाव भाषाई पहचान, सांस्कृतिक गौरव और मलयालम भाषा के मूल नाम को सम्मान देने के लिए किया गया है.

Kerala Name Change:केंद्र सरकार के अनुसार यह बदलाव भाषाई पहचान, सांस्कृतिक गौरव और मलयालम भाषा के मूल नाम को सम्मान देने के लिए किया गया है.

author-image
Amit Kasana
New Update
Kerala Name Change, Kerala Now Kerala, Union Cabinet Approval, Kerala Name Origin, Malayalam Name Kerala, Kerala History, Kerala Meaning, State Name Change 2026

प्रतिकात्मक फोटो

Kerala Name Change: केरल अब केरलम के नाम से जाना जाएगा. केंद्र सरकार ने 24 फरवरी 2026 को कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. बता दें केरल विधानसभा ने जून 2024 में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया था जिसमें ये मांग की गई थी कि संविधान की पहली अनुसूची में राज्य का नाम 'केरल' से बदलकर 'केरलम' किया जाए. 

Advertisment

जानकारी के अनुसार यह बदलाव भाषाई पहचान, सांस्कृतिक गौरव और मलयालम भाषा के मूल नाम को सम्मान देने के लिए किया गया है. अब संसद में बिल पास होने और राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद सभी आधिकारिक दस्तावेजों, संविधान, साइनबोर्ड और अंतरराष्ट्रीय रेफरेंस में केरल की जगह 'केरलम' लिखा जाएगा.

'केरलम' नाम कहां से आया?  

केरल मीडिया के अनुसार मलयालम में 'केरा' का मतलब नारियल और 'अलम' का अर्थ  भूमि होता है. केरलम का मतलब नारियल के पेड़ों की भूमि होता है. केरल में नारियल के पेड़ों की भरमार है इसी वजह से ये नाम चुना गया है. 

केरलम नाम प्राचीन 'चेरम' से निकला है

केंद्र सरकार के अनुसार केरलम नाम प्राचीन 'चेरम' से निकला है, जो चेरा राजवंश से जुड़ा है. बताया जाता है कि अशोक के शिलालेख (257 BCE) में 'केरलपुत्र' का जिक्र है जो चेरा वंश को संदर्भित करता है.

समुद्र से भूमि निकाली थी उसे 'चेरनालम' नाम दिया गया

एक रिपोर्ट के अनुसार जर्मन विद्वान हरमन गुंडर्ट ने इसे 'चेरम' का कन्नड़ रूप बताया है. वहीं, एक कथा के अनुसार भगवान परशुराम ने समुद्र से भूमि निकाली थी और इसे 'चेरनालम' नाम दिया था, ये ही बाद में केरलम बना था. लेकिन अंग्रेजों के आने के बाद अंग्रेजी के प्रभाव में लोग इसे Kerala लिखने लगे. जिसे हिंदी में केरल लिखा जाता था. लेकिन आज भी मलयालम में हमेशा "കേരളം" (Keralam) रहा था .

ये भी पढ़ें: अब 'केरलम' के नाम से जाना जाएगा केरल, केंद्रीय कैबिनेट में कई अन्य प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी

kerala
Advertisment