कर्नाटक: विजयपुरा में प्राइवेट जेट हादसे का शिकार, मैंगलोर गांव के पास हादसा

कर्नाटक के विजयपुरा​ जिले में रेड बर्ड प्राइवेट जेट क्रैश हो गया. यह हादसा मैंगलोर गांव के करीब हुआ. इस घटना में पायलट और ट्रेनी पायलट गंभीर रूप से घायल हो गए.

कर्नाटक के विजयपुरा​ जिले में रेड बर्ड प्राइवेट जेट क्रैश हो गया. यह हादसा मैंगलोर गांव के करीब हुआ. इस घटना में पायलट और ट्रेनी पायलट गंभीर रूप से घायल हो गए.

author-image
Mohit Saxena
New Update
private jet

private jet

कर्नाटक के विजयपुरा जिले में रेड बर्ड प्राइवेट जेट क्रैश हो गया. यह हादसा मैंगलोर गांव के करीब हुआ. इस घटना में पायलट और ट्रेनी पायलट गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को अस्पताल लाया गया. इस दौरान स्थानीय पुलिस का कहना है कि घटना की जांच जारी है. जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कार्रवाई होगी. 

Advertisment

विजयपुरा जिले के बालेश्वर तालुका के मैंगलौर गांव के करीब रविवार दोपहर को एक जेट  विमान हादसे का शिकार हो गया. शुरुआती जांच में सामने आया कि कालबुर्गी के करीब विमान हवा में संतुलन खो बैठा. पायलट ने विमान को काफी नियंत्रित करने का प्रयास किया. मगर मैंगलोर के करीब एक खेत में विमान हादसे का शिकार हो गया. विमान में मौजूद दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इन्हें उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है. 

कैसे विमान हादसे का हुआ शिकार?

विजयपुरा के मैंगलोर गांव के करीब विमान खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इसकी जांच शुरू हो चुकी ​है. अभी तक ​कि जांच में सामने आया कि ईंधन की कमी की वजह से हादसा हुआ. हालांकि अभी तक किसी पुलिस अधिकारी का बयान सामने नहीं आया है. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. रेड बर्ड एविएशन की ओर से किसी तरह का बयान सामने नहीं आया है. हादसे में घायल लोगों की पहचान पायलट और ट्रेनी पायलट के रूप में सामने आई है. 

फ्लाइट ट्रेनिंग में उपयोग होता है विमान

रेडबर्ड एविएशन (Redbird Aviation) भारत में मौजूद प्रमुख फ्लाइट ट्रेनिंग अकादमी है. ये फ्लाइट ट्रेनिंग देता है. अकादमी बारामती, बेलगावी और सियोनी में अपने बेस से पायलट प्रशिक्षण देती है. 

ये भी पढ़ें: Surajkund Mela Accident: सूरजकुंड मेले हादसे पर एक्शन जारी, कंपनी मालिक समेत दो गिरफ्तार; SIT जांच दल भी गठित

Karnataka plane crash
Advertisment