/newsnation/media/media_files/2026/02/05/jp-nadda-and-kharge-in-rajya-sabha-2026-02-05-12-49-29.jpg)
राज्यसभा में नड्डा और खरगे के बीच हुई तीखी बहस Photograph: (Sansad TV)
संसद का बजट सत्र जारी है. पिछले चार दिनों से लोकसभा में जमकर हंगामा हो रहा है. जिसके चलते सदन की कार्यवाही को लगातार स्थगित करना पड़ रहा है. आज राज्यसभा में भी जेपी नड्डा के बयान को लेकर जमकर हंगामा हुआ. दरअसल, गुरुवार को राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद सदन के नेता जेपी नड्डा और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के बीच तीखी बहस हो गई. जेपी नड्डा ने लोकसभा में पिछले दिनों में हुए हंगामे का जिक्र करते हुए राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन्हें अबोध बालक कह दिया. जिसका कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भारी विरोध किया.
राहुल गांधी को लेकर क्या बोले जेपी नड्डा?
जेपी नेड्डा ने राज्यसभा में कहा कि, "आपने राष्ट्रपति अभिभाषण पर चार दिन चर्चा की, विपक्ष के नेता ने अपने समय से 20 मिनट अधिक बोला, हमने कहा आप और बोलिए, जितना बोलना चाहते हैं आप बोलिए, यहां अच्छे माहौल में और डेमोक्रेसी खतरे में है इस तरह की बातें करना बिल्कुल गलत है." नड्डा ने कहा कि, मैं इसका खंडन करता हूं. हम हर तरीके से चर्चा के लिए तैयार हैं.
पार्टी को अबोध बालक का बंधक मत बनाइए- जेपी नड्डा
उन्होंने आगे कहा कि, "मैं विपक्ष के नेता के माध्यम से ये कहना चाहूंगा कि जब हमारे हाउस में जब हम सारी बातें करने के लिए तैयार हैं तो चर्चा कीजिए. आप हमसे बहुत सीनियर हैं. आप सबमें से से बहुत से लोग हमसे सीनियर हैं लेकिन मैं एक बात जरूर निवेदन करूंगा कि अपनी पार्टी को अबोध बालक का बंधक मत बनाइए."
'अबोध और अहंकार बेहद खतरनाक'
नड्डा ने आगे कहा कि, "आप इतने समझदार हैं, आप इतने होशियार हैं और आप इतने तजुर्बेकार हैं कि आपको ही किरेन रिजिजू ने कहा कि आपको पार्टी के अंदर समझाना चाहिए लोकतांत्रिक तरीके से लोकतंत्र में ही हमको काम करना है. यहां पर अभिमान, अहंकार और अबोध होकर के अबोध और अहंकार ये दोनों बहुत की खतरनाक मिश्रण होता है. तो इससे बचकर के रहें और पार्टी को बंधक ना बनने दें इतना मेरा निवेदन है."
खरगे ने नड्डा के बयान पर जताई आपत्ति
जेपी नड्डा के बयान पर खरगे ने आपत्ति जताई और सत्ता पक्ष पर तीखा हमला बोला. खरगे ने कहा कि, लोकसभा और राज्यसभा दोनों को मिलाकर संसद बनती है. अगर एक सदन में नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया जाएगा तो दूसरे सदन में इसका असर पड़ेगा. उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष अहंकार में है. वह लोकतंत्र को कुचलना चाहता है. वह विपक्ष की आवाज को दबाना चाहता है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नड्डा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के लिए जिन शब्दों का प्रयोग किया है वो खंडनीय है.
ये भी पढ़ें: West Bengal: निपाह वायरस के दो संदिग्ध मामलों से मचा हड़कंप, केंद्र सरकार ने ममता को हरसंभव मदद का दिलाया भरोसा
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us