Indigo Crisis: इंडिगो का ऐलान, यात्रियों को मिलेगा दस हजार का मुआवजा, ट्रैवल वाउचर ​भी दिए जाएंगे

Indigo Crisis: कंपनी ने ऐलान किया है ​कि प्रभावित यात्रियों को सरकार के नियमों के तहत 5,000 रुपये से 10,000 रुपये तक का मुआवजा दिया जाएगा.

Indigo Crisis: कंपनी ने ऐलान किया है ​कि प्रभावित यात्रियों को सरकार के नियमों के तहत 5,000 रुपये से 10,000 रुपये तक का मुआवजा दिया जाएगा.

author-image
Mohit Saxena
New Update
indigo

indigo (social media)

इंडिगो की फ्लाइट्स कैंसिल होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी सामना करना पड़ा. दिसंबर के पहले सप्ताह में यात्रियों को दिक्कत हुई है. इस दौरान सैकड़ों इंडिगो की फ्लाइट्स रद्द की गईं. इससे यात्रियों को आर्थिक नुकसान भी हुआ. एयरलाइन के खिलाफ DGCA ने सख्त कदम उठाए हैं. अब इंडिगो ने 3, 4 और 5 दिसंबर को बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द होने की वजह से यात्रियों को मुआवजा देने का ऐलान किया है. कंपनी के अनुसार, प्रभावित यात्रियों को सरकार के नियमों के अनुसार, 5,000 रुपये से 10,000 रुपये तक का मुआवजा दिया जाएगा. इसके अलावा अतिरिक्त वाउचर भी दिए जाएंगे.  

Advertisment

ट्रैवल वाउचर जारी करने का ऐलान किया

एयरलाइन के परिचालन में गड़बड़ी कारण सबसे अधिक प्रभावित यात्रियों के लिए दस हजार रुपये तक का अतिरिक्त ट्रैवल वाउचर जारी करने का ऐलान किया गया है. यह निर्णय उन यात्रियों के लिए राहत की तरह है, जिन्हें अपनी यात्रा योजनाओं को बदलना पड़ा. उन्हें भारी असुविधा सामना करना पड़ा. इस ट्रैवल वाउचर को अगले 12 माह तक कभी भी उपयोग में लाया जा सकता है. या​त्री भारत में इंडिगो की किसी भी घरेलू उड़ान या अंतरराष्ट्रीय रूट को लेकर इन वाउचर्स का इस्तेमाल कर सकेंगे. 

अनावश्यक परेशानी को कम करना है

कंपनी का कहना है कि मुआवजा राशि DGCA (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) की ओर से तय दिशानिर्देशों के तहत मिलेगी. यात्रियों की उड़ानें एयरलाइन के कारण रद्द हुईं. इन नियमों के तहत इस मुआवजे के हकदार हैं. इंडिगो ने स्पष्ट किया कि मुआवजा राशि फ्लाइट की दूरी, टिकट श्रेणी और हुई असुविधा के आधार पर दी जाएगी. इसका लक्ष्य यात्रियों को हुए आर्थिक नुकसान और अनावश्यक परेशानी को कम करना है. 

बार-बार यात्रा बदलने पर अधिक मुआवजा 

इंडिगो के अनुसार, 10 हजार रुपये के साथ ट्रैवल वाउचर उन यात्रियों को दिया जाएगा, जिन्हें एक से अधिक बार बदलनी यात्रा को बदलना पड़ा. इनकी उड़ानें बार-बार रीशेड्यूल हुईं. एयरपोर्ट पर उन्हें काफी इंतजार करना पड़ा. यात्रियों को सलाह दी गई कि वे अपने रजिस्टर्ड ईमेल और मोबाइल नंबर पर भेजें और इन संदेशों को जांचें भी. इस तरह से मुआवजा और वाउचर क्लेम करने की प्रक्रिया में आसानी होगी. 

ये भी पढ़ें: IndiGo Crisis: इंडिगो पर छाया नया संकट, दिसंबर में 5000 से ज्यादा फ्लाइट हुईं रद्द, CCI ले सकता है बड़ा एक्शन

IndiGo Air indigo flight
Advertisment