/newsnation/media/media_files/2025/06/02/Xc2N7n0DNMjNjyHIliNj.jpg)
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह Photograph: (X@AmitShah)
India-US Trade Deal: भारत और यूरोपीय संघ के बाद अब भारत-अमेरिका के बीच भी ट्रेड डील हो गई. जिसके तहत अमेरिका ने भारतीय आयात पर शुल्क घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया. जो पहले 25 फीसदी था. दोनों देशों के बीच ट्रेड डील के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की प्रतिक्रिया आई. उन्होंने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की घोषणा के बाद दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बधाई दी. इसके साथ ही गृह मंत्री ने दोनों देशों की बीच व्यापार बढ़ने की भी बात कही.
भारत-अमेरिकी ट्रेड डील के बाद क्या बोले गृह मंत्री शाह?
भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लिखा, "भारत-अमेरिका संबंधों के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि व्यापार समझौता 18% की महत्वपूर्ण रूप से कम शुल्क के साथ संपन्न हो गया है."
गृह मंत्री शाह ने आगे कहा कि, "इस ट्रेड डील से मजबूत व्यापारिक संबंधों और पारस्परिक विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है. मैं इस ऐतिहासिक समझौते के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बधाई देता हूं, जो हमारी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगा और दोनों देशों और उनके लोगों को बहुत लाभ पहुंचाएगा. भारत और अमेरिका के बीच व्यापार और भी फलेगा-फूलेगा."
A big day for India-US relations as the trade deal has been locked with a significantly reduced tariff of 18%, paving the way for stronger trade ties and mutual growth.
— Amit Shah (@AmitShah) February 2, 2026
I congratulate PM @narendramodi and President @realDonaldTrump for this historic deal, which will elevate our…
पीएम मोदी ने की ट्रंप से फोन पर बात
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की. पीएम मोदी ने इस बातचीत को बहुत सुखत बताया और इस बात पर खुशी जताई कि अब 'मेड इन इंडिया' उत्पादों पर टैरिफ घटकर 18% हो जाएगा. पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लिखा, "आज अपने प्रिय मित्र राष्ट्रपति ट्रंप से बात करके बहुत अच्छा लगा. मुझे खुशी है कि अब 'मेड इन इंडिया' उत्पादों पर टैरिफ घटकर 18% हो जाएगा. इस शानदार घोषणा के लिए भारत की 140 करोड़ जनता की ओर से राष्ट्रपति ट्रंप को बहुत-बहुत धन्यवाद."
ये भी पढ़ें: India-US Relations: ट्रंप और मोदी के बीच फोन पर हुई बातचीत, अमेरिकी राजदूत ने दी जानकारी
पीएम मोदी ने कहा कि, जब दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र एक साथ काम करते हैं, तो इससे हमारी जनता को लाभ होता है और पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग के अपार अवसर खुलते हैं.
ये भी पढ़ें: Trump Tariff: अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाया, 25% से कम कर 18% किया लागू; पीएम मोदी ने ट्रंप का किया शुक्रिया
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us