India AI Summit: यूथ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, BJP ने बताया देश का अपमान

India AI Summit: दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे इंडिया एआई एक्सपो समिट के दौरान उस समय हलचल मच गई, जब भारतीय युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने अचानक प्रदर्शन शुरू कर दिया.

India AI Summit: दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे इंडिया एआई एक्सपो समिट के दौरान उस समय हलचल मच गई, जब भारतीय युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने अचानक प्रदर्शन शुरू कर दिया.

author-image
Dheeraj Sharma
New Update
Youth-Congress

Photograph: (Indian Youth Congress/X)

India AI Summit: दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे इंडिया एआई एक्सपो समिट के दौरान उस समय हलचल मच गई, जब भारतीय युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने अचानक प्रदर्शन शुरू कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रदर्शनकारी नारे लगाते हुए एक पवेलियन में पहुंचे और विरोध जताने के लिए टी-शर्ट उतारकर हंगामा करने लगे. कार्यक्रम में देश-विदेश के प्रतिनिधि मौजूद थे, ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं. हालांकि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया. 

Advertisment

करीब 10 कार्यकर्ता शामिल, कई हिरासत में

दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, लगभग 10 युवा कांग्रेस कार्यकर्ता क्यूआर कोड के जरिए एंट्री लेकर परिसर में पहुंचे थे. अंदर प्रवेश करने के बाद उन्होंने नारेबाजी शुरू की. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए पांच कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया, जबकि अन्य से भी पूछताछ की जा रही है. सभी को तिलक मार्ग थाने ले जाया गया है. अधिकारियों का कहना है कि मामले में कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

बीजेपी की तीखी प्रतिक्रिया

घटना के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई. बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि एआई समिट भारत की वैश्विक उपलब्धि का प्रतीक है, लेकिन विपक्ष इसे राजनीतिक नजरिए से देख रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि यह प्रदर्शन देश की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश है.

उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया भर के नेता और टेक जगत की हस्तियां समिट की सराहना कर रही हैं. इस संदर्भ में उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस, ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई का उल्लेख किया, जिन्होंने एआई क्षेत्र में भारत की पहल को सकारात्मक बताया है.

राजनीतिक टकराव हुआ तेज

बीजेपी ने इसे 'देश विरोध' करार देते हुए कहा कि कांग्रेस पहले भी यूपीआई, कोरोना वैक्सीन और अन्य राष्ट्रीय पहलों पर सवाल उठाती रही है. वहीं, कांग्रेस की ओर से अभी तक इस पूरे घटनाक्रम पर विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

यह भी पढ़ें - कौन है राउल जॉन? जिसने खुद को बताया AI Kid Of India

INDIA
Advertisment