India AI Summit 2026: बिल गेट्स नहीं करेंगे इंडिया एआई समिट को संबोधित, जानें क्या है वजह

India AI Summit 2026: दिल्ली में चल रहे एआई समिट में बिल गेट्स अपना कीनोट भाषण नहीं देंगे. इस बात की जानकारी गेट्स फाउंडेशन ने दी है. उनकी जगह गेट्स फाउंडेशन के अफ्रीका और भारत के अध्यक्ष अंकुर वोरा समिट को संबोधित करेंगे.

India AI Summit 2026: दिल्ली में चल रहे एआई समिट में बिल गेट्स अपना कीनोट भाषण नहीं देंगे. इस बात की जानकारी गेट्स फाउंडेशन ने दी है. उनकी जगह गेट्स फाउंडेशन के अफ्रीका और भारत के अध्यक्ष अंकुर वोरा समिट को संबोधित करेंगे.

author-image
Suhel Khan
New Update
Bill Gates on India AI Summit

बिल गेट्स Photograph: (X@DrSJaishankar)

India AI Summit 2026: दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे इंडिया AI समिट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, बिल गेट्स ने एआई समिट में भाषण नहीं देना का फैसला लिया है. इस बात की जानकारी बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने दी है. गेट्स फाउंडेशन ने इसे लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें कहा गया है कि बिल गेट्स की जगह इंडिया एआई समिट में अंकुर वोरा भाषण देंगे.

Advertisment

बता दें कि अंकुर वोरा गेट्स फाउंडेशन के अफ्रीका और इंडिया हेड हैं. वहीं आयोजकों का कहना है कि बिल गेट्स ने ये फैसला इसलिए लिया है कि ताकि एआई समिट का पूरा ध्यान उसके मुख्य विषयों और प्राथमिकताओं पर बना रहे. आयोजकों के मुताबिक, अंकुर वोरा अपने संबोधन में फाउंडेशन के काम और भविष्य की योजनाओं को केंद्र में रखेंगे.

'भारत में उसके काम और सहयोग में नहीं होगा कोई बदलाव'

इसके साथ ही गेट्स फाउंडेशन (Gates Foundation) ने स्पष्ट किया है कि, भारत में उसके काम और सहयोग में कोई बदलाव नहीं है. फाउंडेशन भारत के साथ मिलकर स्वास्थ्य और विकास से जुड़े लक्ष्यों पर काम करने की प्रतिबद्धता जताई है. फाउंडेशन ने बताया है कि, यह फैसला सिर्फ समिट के कार्यक्रम को ध्यान में रखकर लिया गया है. फाउंडेशन का कहना है कि वह भारत में अपनी साझेदारी और योजनाओं को पूरी मजबूती के साथ जारी रखेगा.

ये भी पढ़े: अमीर देशों का दबदबा खत्म, ग्लोबल साउथ की आवाज बना भारत, AI से बदलेगी पूरी दुनिया की किस्मत

गेट्स फाउंडेशन ने एक पोस्ट में कहा कि, गहन विचार-विमर्श के बाद, और यह सुनिश्चित करने के लिए कि एआई शिखर सम्मेलन की प्रमुख प्राथमिकताओं पर ध्यान केंद्रित रहे, इसलिए बिल गेट्स एआई समिट में अपना मुख्य भाषण नहीं देंगे. इसके साथ ही गेट्स फाउंडेशन ने साफ कहा कि वह भारत में अपने साझा स्वास्थ्य और विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए किए चल रहे कार्यों के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है.

ये भी पढ़े: 'नई टेक्नोलॉजी बनाता और उसे तेजी से अपनाता है भारत', इंडिया AI समिट को संबोधित करते हुए बोले PM मोदी

India AI Summit 2026
Advertisment