/newsnation/media/media_files/2026/02/06/pm-modi-congratulates-team-india-2026-02-06-23-29-52.jpg)
pm modi and team india
आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को करारी शिकस्त दी है. इस बड़ी जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है. टीम इंडिया ने इंग्लैंड को पूरे 100 रन से हराकर छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप अपने नाम किया. भारतीय खिलाड़ियों के इस दमदार खेल की हर तरफ तारीफ हो रही है, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के बड़े नेताओं ने टीम को बधाई दी है.
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास
फाइनल मुकाबले में भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया. उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में 175 रनों की शानदार पारी खेली. वैभव की इस पारी के आगे इंग्लैंड के गेंदबाज बेबस नजर आए. चौकों-छक्कों की बरसात करते हुए उन्होंने अंग्रेजी टीम की कमर तोड़ दी और भारत को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया और इंग्लैंड को लक्ष्य तक पहुंचने का कोई मौका नहीं दिया.
पीएम मोदी ने दी बधाई
टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर खिलाड़ियों को बधाई दी. पीएम मोदी ने लिखा कि भारत की क्रिकेट प्रतिभा एक बार फिर चमक उठी है. उन्होंने कहा कि अंडर-19 टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया है और यह जीत देश के कई युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी.
India’s cricketing talent shines!
— Narendra Modi (@narendramodi) February 6, 2026
Proud of our U-19 team for bringing home the World Cup. The team has played very well through the tournament, showcasing exceptional skill. This win will inspire several young sportspersons too. Best wishes to the players for their upcoming…
अमित शाह ने भी खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी टीम इंडिया को बधाई दी. उन्होंने कहा कि छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतना अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है. अमित शाह ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सराहते हुए कहा कि पूरे देश को अपने युवा चैंपियंस पर गर्व है.
Congratulations to our young champs as Team India lifts ICC Men's #U19WorldCup. Your blazing performance, setting the crowning record of winning the cup for the sixth time, thrilled young players with joy, enthusiasm, and motivation.
— Amit Shah (@AmitShah) February 6, 2026
The nation celebrates your victory. pic.twitter.com/nHKqy7bT8W
रक्षा मंत्री ने भी की तारीफ
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी भारतीय टीम की तारीफ की. उन्होंने कहा कि इस जीत से युवा भारत का साहस, समर्पण और दृढ़ संकल्प साफ दिखाई देता है. राजनाथ सिंह ने पूरी टीम को इस शानदार सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं.
आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप की ऐतिहासिक जीत के लिए भारतीय टीम को बहुत-बहुत बधाई। छठी बार यह खिताब जीतकर हमारे युवाओं ने अपनी शानदार प्रतिभा और समर्पण का परिचय दिया है। यह जीत युवा भारत के अद्भुत साहस और दृढ़ संकल्प को दर्शाती है। पूरी टीम को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई।
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) February 6, 2026
राहुल गांधी ने खेल को बताया शानदार
वहीं, विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके खेल को शानदार बताया. उन्होंने कहा कि टीम इंडिया का संयम, निडरता और जज्बा आज की भारतीय युवा पीढ़ी की पहचान है.
Congratulations to our Under-19 men's team on the phenomenal World Cup victory!
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 6, 2026
Your composure, fearlessness and determination is what defines the Gen Z of India, today.
This sixth U-19 World Cup title is a proud statement of Indian cricket’s future.
Well played, champions.… pic.twitter.com/xMG8oVeJ1r
कुल मिलाकर, अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 की यह जीत भारतीय क्रिकेट के उज्ज्वल भविष्य की झलक है और देश को अपने युवा खिलाड़ियों पर गर्व करने का एक और मौका मिला है.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us