/newsnation/media/media_files/2026/02/06/ind-u19-vs-eng-u19-final-live-updates-2026-02-06-12-59-05.jpeg)
IND U19 vs ENG U19 Final LIVE UPDATES Photograph: (ICC)
IND U19 vs ENG U19 Final LIVE UPDATES: भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच खेला जा रहा है. इस मैच में इंडिया के कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. इसके साथ ही उन्होंने इंग्लैंड के कप्तान थॉमस रीव को पहले गेंदबाजी करने का न्योता दिया. भारत ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है, जबकि इंग्लैंड की इलेवन में एक बदलाव है. अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 की हर छोट-बड़ी जानकारी के हम आपके लिए लाइव कवरेज लेकर आए हैं. मैच की हर डिटेल्स के लिए आप न्यूज नेशन के इस लाइव पेज से जुड़े रहिए...
- Feb 06, 2026 13:55 IST
IND U19 vs ENG U19 Final LIVE UPDATES: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक
IND U19 vs ENG U19 Final LIVE UPDATES: भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 35 गेंदों में 50 रन ठोककर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. उन्होंने 6 चौके और 3 छक्कों के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया. टीम इंडिया ने इंग्लैंड के साथ खेले जा रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में 11 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 89 रन पूरे कर लिए हैं.
- Feb 06, 2026 13:39 IST
IND U19 vs ENG U19 Final LIVE UPDATES: टीम इंडिया ने 50 रन किए पूरे
IND U19 vs ENG U19 Final LIVE UPDATES: भारतीय टीम ने 8 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 53 रन बना लिए हैं. वैभव सूर्यवंशी 24 और आयुष म्हात्रे 19 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
- Feb 06, 2026 13:24 IST
IND U19 vs ENG U19 Final LIVE UPDATES: भारतीय टीम को लगा पहला झटका
IND U19 vs ENG U19 Final LIVE UPDATES: भारत को आरोन जॉर्ज के रूप में पहला झटका लगा है. वो 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उन्हें एलेक्स ग्रीन ने बेन मेयस के हाथों कैच आउट कराया. इस समय वैभव सूर्यवंशी 15 और आयुष म्हात्रे 1 पर क्रीज पर बने हुए हैं. इस समय इंडिया 5 ओवर में 1 विकेट खोकर 25 रन बना चुका है.
- Feb 06, 2026 12:58 IST
IND U19 vs ENG U19 Final LIVE UPDATES: टीम इंडिया की बल्लेबाजी हुई शुरू
IND U19 vs ENG U19 Final LIVE UPDATES: भारतीय क्रिकेट टीम ने अपनी बल्लेबाजी शुरू कर दिया है. टीम के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए वैभव सूर्यवंशी और आरोन जॉर्ज पारी की शुरूआत करने के लिए आए हैं. इंग्लैंड की ओर से पहला ओवर सेबस्टियन मॉर्गन ने पहला ओवर डाला और इस में 5 रन आए.
- Feb 06, 2026 12:42 IST
IND U19 vs ENG U19 Final LIVE UPDATES: यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
IND U19 vs ENG U19 Final LIVE UPDATES: भारत और इंग्लैड की प्लेइंग-11
भारत:एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन.
इंग्लैंड:बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूरेस, बेन मेयस, थॉमस रेव (कप्तान/विकेटकीपर), कालेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन, एलेक्स ग्रीन.
- Feb 06, 2026 12:41 IST
IND U19 vs ENG U19 Final LIVE UPDATES: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी
IND U19 vs ENG U19 Final LIVE UPDATES: अंडर-19 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है. हरारे में खेले जा रहे इस अहम मुकाबले में भारतीय कप्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इंग्लैंड की टीम पहले गेंदबाजी करेगी. इस फाइनल मैच में भारत की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन इंग्लैंड ने एक बदलाव किया है.
It's a tight race to the end for England and India in an unmissable title decider for the 2026 #U19WorldCup 🏆
— ICC (@ICC) February 6, 2026
Don't miss the action. Find out how to watch 👉 https://t.co/xPyPKzGMQUpic.twitter.com/glCMjN4R5d
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)

Follow Us